फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   7 corona positive in basti

24 घंटे में कोरोना के सात पॉजिटिव

Fri, 12 Jun 2020 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
7 corona positive in basti
24 घंटे में कोरोना के सात पॉजिटिव
विज्ञापन

बस्ती। जिले में बीते 24 घंटे में सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें सात जून को मृत हुई महिला की भी रिपोर्ट शामिल है। वह दिल्ली से गांव लौटी थी। शुक्रवार को दो लोगोें के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 69 हो गई है।
शुक्रवार को रुधौली से पांच पॉजिटिव की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब जिले में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 245 हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या 11 है। अब तक 165 पॉजिटिव मरीज निगेटिव होकर कैली, मुंडेरवा व रूधौली से डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तक एक लाख से अधिक प्रवासी दिल्ली, मुंबई, गुजरात और अन्य प्रांतों से यहां विभिन्न साधनों से आए हैं। इनकी थर्मल स्कैनिंग कराकर उन्हें घर में अथवा जिले के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों पर रखा गया है। सभी के नमूने एकत्रित किए जा रहे हैं। अब तक भेजे गए नमूनों में से 222 प्रवासियों सहित 245 के पॉजिटिव आए हैं। इनमें से 23 स्थानीय व 142 प्रवासी की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव मिले छह लोगों में चार मुंबई से आए हैं, जबकि दो एक गांव के रहने वाले हैं और इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इनमें से चार को रुधौली स्थित आइसोलेशन वार्ड में, जबकि दो को ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया गया है।

डीएम आशुतोष निरंजन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि कोरोना को लेकर प्रशासन संवेदनशील है। जैसे-जैसे जांच रिपोर्ट मिल रही है, संबंधितों को भर्ती करा कर बेहतर इलाज करवाया जा रहा है। स्थिति सामान्य है, क्योंकि पॉजिटिव केस लगातार निगेटिव हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed