फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   69 auspicious times in the new year, Shehnai will resonate after 15

Basti News: नए साल में 69 शुभ मुहूर्त, 15 के बाद गूंजेगी शहनाई

Thu, 02 Jan 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 02 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
69 auspicious times in the new year, Shehnai will resonate after 15
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नए साल में वैवाहिक और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए मुहूर्त की भरमार रहेगी। 15 जनवरी के बाद से ही शहनाई की गूंज सुनाई देने लगेगी। इस साल कुल 69 शुभ मुहूर्त रहेंगे। फरवरी माह में सबसे अधिक 15 दिन विवाह के लिए मुहूर्त है। साथ ही, मार्च से सितंबर माह के बीच चार ग्रहण भी पड़ेंगे। पांच साल बाद 14 जनवरी को मकर संक्रांति पड़ेगी।
ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र ने बताया कि 15 जनवरी के बाद से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। इस माह 28 जनवरी तक 10 शुभ मुहूर्त हैं। फरवरी में सर्वाधिक 15 दिन विवाह के शुभ मुहूर्त रहेंगे। मार्च माह में होलास्टक और खरमास लगने के बाद 13 अप्रैल तक मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। अप्रैल, मई और नौ जून तक खूब शहनाई बजेंगी।
विज्ञापन

इसके बाद चार माह के लिए भगवान विष्णु विश्राम के लिए चले जाएंगे। इसके बाद 18 नवंबर को देवोत्थान एकादशी के साथ शहनाई की गूंज शुरू हो जाएगी।
वर्ष-2025 में चार ग्रहण लगेंगे। इनमें दो सूर्य और दो चंद्रग्रहण होंगे। ग्रहण लगने की शुरुआत मार्च से होगी। 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा, जो भारत में नजर नहीं आएगा। साल का दूसरा ग्रहण 29 मार्च को लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जो भारत में नहीं दिखेगा। तीसरा पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जो 7-8 सितंबर को होगा, यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसके साथ ही सितंबर में ही साल का आखिरी ग्रहण लेगा। 21-22 सितंबर को आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा।र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed