{"_id":"67a7a9a2d8cea7c56b013749","slug":"66-thousand-copies-sent-to-19-centers-basti-news-c-207-1-sgkp1006-131711-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 19 केंद्रों को भेजीं 66 हजार काॅपियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 19 केंद्रों को भेजीं 66 हजार काॅपियां
Sun, 09 Feb 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था शुरू हुई। उत्तर पुस्तिका वितरण के पहले दिन राजकीय इंटर काॅलेज स्थित स्ट्रांग रूम से विकास खंड विक्रमजोतपुर और परशुरामपुर के केंद्रों के 80 फीसदी काॅपियां वितरित की गईं। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अ, ब और कला की 66,965 काॅपियां शामिल हैं।
राजकीय इंटर काॅलेज स्थित स्ट्रांग रूम से सुबह 10 बजे से कॉपियों का वितरण शुरू हुआ। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों को प्राप्त करने के लिए सुबह से ही केंद्र व्यवस्थापकों और प्रधानाचार्यो का पहुंचना शुरू हो गया था। स्ट्रांग रूम के बाहर कॉपियों की गिनती करने, पैक कर लिखा-पढ़ी के साथ केंद्र व्यवस्थापकों को कॉपियां सौंपते कर्मचारी नजर आए। 10 फरवरी को हर्रैया और गौर विकास खंड के परीक्षा केंद्रों की कॉपियों का वितरण किया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश प्रसाद शुक्ल ने बताया कि बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का वितरण शुरू कर दिया गया है। पहले दिन परशुरामपुर और विक्रमजोतपुर ब्लाॅक के परीक्षा केंद्रों को कॉपियां वितरित की गईं हैं।
विज्ञापन
इन विद्यालयों को दी गईं उत्तर पुस्तिकाएं : 24 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के वितरण के प्रथम दिन नेहरू कृषक इंटर काॅलेज भानपुर, दयानंद किसान इंटर काॅलेज चौरी, राजकीय कन्या इंटर काॅलेज सोनवरसा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर काॅलेज, आदर्श इंटर काॅलेज, उर्मिला शिक्षा शांति निकेतन इंटर कॉलेज, अशोक इंटर काॅलेज आदि िवद्यालयों को काॅपियां दी गईं।