{"_id":"668b001c8a27fb80b3005191","slug":"65-mm-rain-in-24-hours-little-chance-of-stopping-now-basti-news-c-207-1-sgkp1006-120103-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 24 घंटे में 65 मिमी बारिश, अभी थमने के आसार कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 24 घंटे में 65 मिमी बारिश, अभी थमने के आसार कम
Mon, 08 Jul 2024 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
जानलेवा साबित हो रहा मौसम का मिजाज,जनजीवन अस्तव्यस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम का मिजाज बदलने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार मानसूनी बारिश का दौर जानलेवा साबित हो रहा है। अतिवृष्टि के चलते कई जगह मकान, चहारदीवारी गिरने की घटना सामने आ चुकी है। बिजली गिरने से चार लोग बेहोश हो गए। सड़कें धंस रही है और कई गांवों का संपर्क कट गया है। इतना ही बिलों में पानी भर जाने से बौखलाए सांपों ने हमला करना शुरू कर दिया है। आम जनजीवन बारिश के चलते अस्त-व्यस्त है।
रविवार को भी सुबह मौसम साफ रहा लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बादल घने होते गए। करीब 11 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। दो घंटे तेज बारिश से एक बार फिर सड़कें लबालब भर गईं। अनुमान के मुताबिक शनिवार रात से लेकर रविवार शाम तक 65 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अभी दो-तीन दिन बारिश से राहत की उम्मीद नहीं है।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डा. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सात से आठ किलोमीटर की गति से दक्षिणी-पूर्वी हवाएं चलती रहीं। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम से घने बादल छाए रहने के साथ-साथ हल्की से मध्यम बर्षा होने की संभावना है। हवा सामान्य गति से आगे भी पूर्वी चलने की संभावना है।