फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   मंडल के 264 क्रिटिकल बूथों पर प्रबंध की टेंशन

मंडल के 264 क्रिटिकल बूथों पर प्रबंध की टेंशन

Thu, 25 Apr 2019 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
मंडल के 264 क्रिटिकल बूथों पर प्रबंध की टेंशन
मंडल के 264 क्रिटिकल बूथों पर प्रबंध की टेंशन
विज्ञापन

5984 मतदेय स्थल, साढ़े 28 हजार कर्मियों की दरकार
बस्ती मंडल में 35 हजार 453 मतदान कर्मचारी उपलब्ध
कमिश्नर ने तीनों सीटों के प्रबंध को लेकर संबंधित को सहेजा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। मंडल की तीनों लोकसभा सीटों के लिए चल रही चुनाव प्रक्रिया और आगामी मतदान दिवस की तैयारियों के संबंध में कमिश्नर/ एसेसविलिटी प्रेक्षक अनिल कुमार सागर ने समीक्षा की। कहा कि बस्ती, संतकबीरनगर एवं सिद्धार्थनगर सीट के कुल 5984 मतदेय स्थलों पर आवश्यक न्यूनतम सुविधाओं को लेकर आगाह किया गया है। खासकर तीनों लोक सभा क्षेत्रों के 264 क्रिटिकल पोलिंग सेंटर पर पहले से ही अपेक्षित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राज शेखर ने कमिश्नर को उक्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहने के प्रति आश्वस्त किया।

बस्ती के 2316, संतकबीरनगर के 1420 एवं सिद्धार्थनगर के कुल 2248 मतदेय स्थलों पर रैम्प, पेयजल आपूर्ति, विद्युतीकरण/प्रकाश की व्यवस्था, फर्नीचर शेड एवं शौचालय आदि को लेकर आयोग के निर्देशानुसार अपेक्षित कार्रवाई करने के लिए संबंधित जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश कमिश्नर ने दिए हैं। तीनों लोकसभा क्षेत्रों के लिए 28 हजार 467 मतदान कर्मियों की आवश्यकता है, जिसके सापेक्ष मंडल में 35 हजार 453 मतदान कर्मी उपलब्ध हैं। 6986 मतदान कर्मियों को अतिरिक्त रूप से तैयार रखा गया है। बस्ती लोकसभा सीट के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी, मतदान मशीन का संग्रह, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद परिसर में होगा। इसी प्रकार संतकबीरनगर का हीरालाल राम निवास पीजी कॉलेज और सिद्धार्थनगर में रवानगी बीएसए ग्राउंड से और ईवीएम संग्रह, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना मंडी परिसर सिद्धार्थनगर में होना निश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed