फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया, न्याय मार्ग पर प्रदर्शन

अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया, न्याय मार्ग पर प्रदर्शन

Thu, 14 Mar 2019 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया, न्याय मार्ग पर प्रदर्शन
अधिवक्ताओं ने सीएम का पुतला जलाया
विज्ञापन

अधिवक्ता हत्याकांड मामले में एसपी को ज्ञापन दिया
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। अधिवक्ताओं के एक धड़े ने संघर्ष समिति बनाकर कार्य बहिष्कार का क्रम बृहस्पतिवार को भी जारी रखा। इस दौरान इस समिति में शामिल अधिवक्ताओं ने डॉ. अजय कुमार पांडेय की अगुवाई में न्याय मार्ग पर प्रदर्शन कर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। रास्ता जाम किया। इसके बाद एसपी पंकज को चार सूत्री ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में आंदोलित अधिवक्ताओं ने मांग रखी है कि पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाए। शूटर की गिरफ्तारी जल्द से जल्द करने तथा मृत अधिवक्ता जगनारायण यादव की दिव्यांग पुत्री को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग रखी है। इस मौके पर प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, रवि प्रताप सिंह, राजेश प्रसाद शुक्ल, अजय त्रिपाठी, टीएन लाल, राजेश सिंह, शैलेजा पांडेय, शिव कुमार त्रिपाठी, सूर्य देव, अभय पांडेय, परमात्मा चौधरी, गोपाल चंद पांडेय, रमाशंकर पांडेय, दया शंकर दूबे, पावेंद्र पुरी, अरविंद दूबे, नरेंद्र पांडेय, मारुत शुक्ल, यशवंत सिंह, रामकृष्ण त्रिपाठी, राज किशोर पांडेय, नवीन मिश्र, जितेंद्र चौधरी, प्रदीप चतुर्वेदी, आनंद दूबे सहित तमाम अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed