फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   educational session will be start from july

जुलाई से शुरू होगा मेडिकल कॉलेज का शैक्षिक सत्र

Wed, 24 Oct 2018 11:34 PM IST
basti
basti Updated Wed, 24 Oct 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
educational session will be start from july
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते सांसद। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। रामपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज में जुलाई 2019 से पहला शिक्षण सत्र शुरू कराने के लिए स्वास्थ्य महकमा और स्थानीय प्रशासन कोशिशों में जुटा है। बुधवार को सांसद सांसद हरीश द्विवेदी, महदेवा के विधायक रवि सोनकर, डीएम डा. राजशेखर ने निर्माण स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के बाद सांसद व डीएम ने बताया कि मेडिकल की पढ़ाई के आवश्यक भवन फ रवरी तक पूर्ण हो जाएगा। प्रशासनिक ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, पुस्तकालय, कैफेटेरिया, हॉस्टल, तकनीकी स्टॉफ का आवास प्रयोगशाला आदि का निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। 250 किलो लीटर क्षमता का ओवर हेड वॉटर टैंक (ओएचटी),सीवर ट्रीटमेंट का कार्य भी फरवरी से पहले पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। पूरा परिसर को रूफ टॉप रेन हार्वेस्टर स्ट्रक्चर (वर्षा जल संचयन प्रणाली) द्वारा आच्छादित किया गया है। जिससे जल संरक्षण और आपूर्ति के लिए मददगार साबित होगा। राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक ने बताया कि आईआईटी बीएचयू से नियमित रूप से थर्ड पार्टी क्वालिटी की चेकिंग कराई जाती है। अब तक जितनी जांच रिपोर्ट आई सभी में सामग्री मानक के अनुरूप पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed