{"_id":"5b44f4aa4f1c1b56238b5a5e","slug":"61531245738-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैली को एमआरआई मशीन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैली को एमआरआई मशीन का तोहफा
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैली को एमआरआई मशीन का तोहफा
कैली प्रशासन ने उपलब्ध कराई जमीन
जल्दी ही कैली में होगी एमआरआई
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। यह जिले के लोगों के लिए खुशी की बात है कि ओपेक चिकित्सालय कैली में जल्द ही एमआरआई संचालित होने लगेगा। एमआरआई मशीन के प्रस्ताव पर शासन की मंजूरी मिल चुकी है और कैली प्रशासन ने इसके लिए नामित संस्था को अस्पताल परिसर में जमीन भी उपलब्ध करा दिया है। इसी वर्ष यह संचालित होने लगेगा। इस पूरी योजना पर भवन सहित करीब पचीस करोड़ रुपये खर्च होंगे।
मेडिकल कॉलेज का दर्जा पाए अभी सप्ताह भर भी नहीं बीता है कि ओपेक चिकित्सालय कैली में एमआरआई मशीन लगने जा रही है। इसके लिए जमीन कैली प्रशासन ने उपलब्ध करा दिया है। जहां 240 फीट के कमरे व अन्य कार्यों के लिए भवन तैयार किया जा रहा है।
ओपेक चिकित्सालय कैली के सीएमएस डॉ. सोमेश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि ओपेक चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिल चुका है। अब यहां धीरे-धीरे विकास के कार्य होंगे। आम जन को एमआरआई के लिए अब जिले के बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, क्योंकि यह मशीन यहां आ चुकी है। भवन निर्माण शुरू हो गया है। जल्द से जल्द यह संचालित होने लगेगा।