{"_id":"5979caa74f1c1bdb558b4831","slug":"61501153959-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी लगाने में भेदभाव पर बिफरे चौकीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी लगाने में भेदभाव पर बिफरे चौकीदार
Updated Thu, 27 Jul 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। ड्यूटी लगाने में भेदभाव और उत्पीड़न का आरोप लगा रहे गौर थाने के चौकीदारों ने बृहस्पतिवार को एसपी दफ्तर में प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि ड्यूटी करके घर लौटते समय हाजिरी लगाई जाती हैं। संबंधित दिवसाधिकारी को ज्ञापन दिया।
गौर ब्लॉक के पचलौरिया घनश्याम, नोनहा निवासी कृष्णा, अजगवां जंगल के रमेश, हरनाखुरी के रामचंद्र, मझौआ दूधनाथ के सुरेमन, छितहा के इंद्रजीत के अलावा घनश्याम, राम कृष्ण आदि का कहना है कि हेड मोहर्रिर 18-18 घंटे ड्यूटी करने का दबाव बनाते हैं। ऐसा न करने पर सौ-सौ रुपये जमा कराते हैं। न जमा करने पर हाजिरी काट देते हैं। उनका कहना है कि थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप से हाजिरी बनती है लेकिन जब वह ध्यान नहीं देते तो काम करने के बावजूद वह गैर हाजिर बना दिया जाता है। अधिकारियों ने इसकी जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।