फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   613 severely malnourished children found in Gaur block in three months.

Basti News: गौर ब्लॉक में तीन माह में 613 अति कुपोषित बच्चे मिले

Tue, 21 Jul 2026 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
613 severely malnourished children found in Gaur block in three months.
गौर। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में गौर ब्लॉक क्षेत्र में तीन माह के दौरान 613 अति गंभीर कुपोषित (सैम) बच्चे चिहि्नत किए गए हैं। वहीं, 1,297 बच्चे मध्यम कुपोषित (मैम) श्रेणी में पाए गए हैं।
विज्ञापन

चिन्हित अति कुपोषित बच्चों का जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में निशुल्क उपचार कराया जा रहा है।गौर ब्लॉक में कुल 221 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों पर 13,663 बच्चे पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा 916 गर्भवती और 674 धात्री महिलाएं विभाग से जुड़ी हैं। कुल लाभार्थियों की संख्या 15,267 है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हर माह कुपोषित बच्चों के साथ गर्भवती और धात्री महिलाओं का भी सर्वे कर रिपोर्ट तैयार करती हैं। सर्वे के आधार पर अति कुपोषित बच्चों को उपचार के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाता है, जहां उन्हें निशुल्क दवा, पौष्टिक भोजन, दूध और फल उपलब्ध कराए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में 337 बच्चे सैम और 674 बच्चे मैम श्रेणी में मिले। मई में 150 बच्चे सैम तथा 300 बच्चे मैम श्रेणी में चिहि्नत हुए। जून में 126 बच्चे सैम और 323 बच्चे मैम श्रेणी में पाए गए। तीन माह में कुल 613 अति कुपोषित और 1,297 मध्यम कुपोषित बच्चों की पहचान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed