{"_id":"621e6498ef75d9484f795ac7","slug":"6-vahicle-seize-basti-news-gkp428605932","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक से बड़ा झंडा लगाने पर छह वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक से बड़ा झंडा लगाने पर छह वाहन सीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानक से बड़ा झंडा लगाने पर छह वाहन सीज
परशुरामपुर (बस्ती)। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्रैया तथा एफएसटी ने छावनी थाना क्षेत्र के केनौना चौराहे पर संयुक्त रूप से वाहन जांच की। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के छह वाहनों को सीज किया गया। सीज वाहनों में चार वाहन चार पहिया तथा दो मोटरसाइकिल हैं। सीज वाहनों को परशुरामपुर थाने को सुपुर्द किया गया है।
एफएसटी टीम प्रभारी रामबचन ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हर्रैया अमृतपाल कौर के साथ छावनी थाना क्षेत्र केनौना चौराहे पर संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग के दौरान लग्जरी वाहन पर भाजपा का मानक से बड़ा झंडा लगा था। सपा की एक जीप दो मोटरसाइकिल व एक पिकअप व एक पिक आम आदमी पार्टी की मानक से बड़ा झंडा लगाए हुए प्रचार सामग्री के साथ पाई गई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि चुनाव संबंधित नियमों के उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।