फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   59 candidates in election fieled

सामने आए सभी प्रत्याशी, साफ होने लगी मुकाबले की तस्वीर

Sat, 12 Feb 2022 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
59 candidates in election fieled
सामने आए सभी प्रत्याशी, साफ होने लगी मुकाबले की तस्वीर
विज्ञापन

सदर में 11, हर्रैया में 14, कप्तानगंज में 12, महादेवा में आठ व रुधौली विधानसभा सीट से 14 उम्मीदवार हैं मैदान में
कुल 59 उम्मीदवार हैं मैदान में, जिले की सभी पांच सीटों पर सभी प्रमुख दलों ने उतारे हैं उम्मीदवार
पहली बार सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है आम आदमी पार्टी, 12 निर्दलीय भी किस्मत आजमाने उतरे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नामांकन की समय सीमा खत्म होने के साथ ही जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर मुकाबले की तस्वीर भी साफ होने लगी है। सदर विधानसभा सीट पर 11, हर्रैया व रुधौली विधानसभा क्षेत्र से 14-14, कप्तानगंज में 12 व महादेवा विधानसभा सीट से आठ समेत कुल 59 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अपनी ताकत झोंक दी है।

भाजपा ने पांच में से चार विधानसभा सीटों पर वर्तमान विधायकों पर भरोसा जताया है। वहीं, रुधौली विधानसभा सीट से विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पत्नी संगीता को मैदान में उतारा है। सपा ने इस बार हर्रैया से त्रयंबक पाठक, कप्तानगंज से पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी के बेटे अतुल चौधरी को मैदान में उतारा है। जबकि, सदर सीट से जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव पर दोबारा भरोसा जताया है। वहीं, रुधौली विधानसभा सीट पर बसपा से आए राजेंद्र प्रसाद चौधरी पर सपा ने दांव लगाया है। जबकि बसपा ने हर्रैया को छोड़कर सभी चार सीटों पर नए चेहरों पर दांव लगाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी सदर, हर्रैया व महादेवा विधानसभा क्षेत्र से नए चेहरों को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

कहां से कौन है उम्मीदवार
सदर विधानसभा क्षेत्र
- दयाराम चौधरी, भाजपा
- महेंद्र नाथ यादव, सपा
- आलोक रंजन वर्मा, बसपा
- देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, कांग्रेस
- रमेश कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी
- राम प्रसाद, जनहित किसान पार्टी
- बबीता शुक्ला, निर्दलीय
- अंबरीश देव गुप्ता सोनू, भारत महापरिवार पार्टी
- प्रदीप कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी
- ज्ञान प्रकाश तिवारी, अटल जनशक्ति पार्टी
- अबराबुल हक, आजाद समाज पार्टी
---------------------
हर्रैया विधानसभा क्षेत्र
- अजय कुमार सिंह, भाजपा
- त्रयंबक नाथ पाठक, सपा
- राज किशोर सिंह, बसपा
- लबोनी सिंह, कांग्रेस
- सुरेश कुमार सिंह, आम आदमी पार्टी
- जयगुरु देव, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी
- आद्याशरण चौधरी, शोषित समाज दल
- शशि पाल, निर्दलीय
- श्रवण कुमार, निर्दलीय
- चंद्रमणि पांडेय सुदामा, निर्दलीय
- छक्कन राम, लोकदल
- दीप कुमार, विकासशील इंसान पार्टी
- कैलाश, निर्दलीय
- रामशिरोमणि, निर्दलीय
-----------------
कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र
- सीए सीपी शुक्ला, भाजपा
- अतुल चौधरी कवींद्र, सपा
- जहीर अहमद, बसपा
- अंबिका सिंह, कांग्रेस
- संजय कुमार, आम आदमी पार्टी
- सुनील, जन अधिकार पार्टी
- दिगिवजय सिंह, निर्दलीय
- रामजी, निर्दलीय
- हृदयराम, बहुजन मुक्ति पार्टी
- ओम प्रकाश, अटल जनशक्ति पार्टी
- लछिमन, लोग पार्टी
- कपिलदेव, निर्दलीय
-------------------
महादेवा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र
- रवि सोनकर, भाजपा
- लक्ष्मी चंद्र खरवार, बसपा
- बृजेश कुमार, कांग्रेस
- सुरेश, आम आदमी पार्टी
- पूर्णिमा गौतम, जन अधिकार पार्टी
- दूधराम, सुभासपा
- विजय विक्रम आर्य, सुभासपा
- रामकरन, बहुजन मुक्ति पार्टी
--------------------
रुधौली विधानसभा क्षेत्र
- संगीता देवी, भाजपा
- राजेंद्र प्रसाद चौधरी, सपा
- अशोक मिश्रा, बसपा
- बसंत चौधरी, कांग्रेस
- पुष्करादित्य सिंह, आम आदमी पार्टी
- महफूज अली, पीस पार्टी
- जय गोविंद पांडेय, अखिल भारतीय सोशलिस्ट पार्टी
- नीलम, लोग पार्टी
- निहालुद्दीन, एआईएमआईएम
- लक्ष्मीकांत भट्ट, निर्दलीय
- प्रेम कुमार, निर्दलीय
- कय्यूम, अटल जनशक्ति पार्टी
- सुनील कुमार, निर्दलीय
- अजय प्रताप, निर्दलीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed