फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   58 Warnti Arrested

विशेष अभियान में 58 वांछित वारंटी गिरफ्तार

Mon, 28 Mar 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
58 Warnti Arrested
विशेष अभियान में 58 वांछित वारंटी गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। जनपद पुलिस ने शनिवार रात वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी का विशेष अभियान चलाया। जिसमें विभिन्न थानाक्षेत्र के कुल 58 आरोपितों/वांछितों/वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था के मद्देनजर यह विशेष अभियान चलाया गया।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के मुताबिक छावनी पुलिस ने अलग- अलग मामलों के आठ वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक श्याम मोहन त्रिपाठी ने बताया कि थानाक्षेत्र के पूरे दीवान निवासी दिलीप यादव, सेवरालाला निवासीगण राम निरंजन व सतीश, अमोढ़ा निवासी ओम प्रकाश, देवखर निवासीगण आद्या प्रसाद, बजरंगी, ढेलगढ़वा निवासीगण जय गुरुदेव व श्याम बिहारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पैकोलिया प्रतिनिधि के मुताबिक न्यायालय के भिन्न भिन्न मुकदमे में वांछित चल रहे थानाक्षेत्र के अगया बुजुर्ग निवासी कनही, लालपुर निवासी तिलकराम, रामापुर निवासी दिनेश तथा सुकरौली निवासी विनोद चौधरी और आज्ञाराम को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय भेजा गया है।
विज्ञापन

मारपीट के मामले में फरार दो वारंटी पकड़े गए
नगर प्रतिनिधि के मुताबिक विभिन्न मामलों मे फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। थाना प्रभारी नगर मृत्युंजय पाठक ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के कोठवा भरतपुर निवासी सागर व इसी थाना क्षेत्र के ग्राम धौरहरा निवासी मनीष सिंह मारपीट के मामले में आरोपित थे, जिनके खिलाफ वारंट जारी है। रविवार को पुलिस ने सागर व मनीष सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed