फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   57 thousand cases settled in National Lok Adalat

Basti News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 57 हजार मामलों का निस्तारण

Sun, 11 May 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 11 May 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
57 thousand cases settled in National Lok Adalat
बस्ती। विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायालय परिसर, सभी ग्राम न्यायालय, सभी तहसील, राजस्व न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश और अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनय कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा अपर जिला जज और सचिव अनिल कुमार के प्रभार में विभिन्न प्रकार के 57 हजार 649 वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

इनमें बैंक ऋण व अन्य प्रकार से संबंधित प्री-लिटिगेशन स्तर पर 54 हजार 877 मामलों का एवं न्यायालयों के 2772 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया। 28 लाख 03 हजार 290 रुपये की धनराशि वसूल की गई। इसके अतिरिक्त बैंक ऋण के 285 मामलों को निस्तारित कराकर बैंकों ने 2 करोड़ 17 लाख 35 हजार 466 रुपये की धनराशि पर समझौता किया।
विज्ञापन

परिवार न्यायालय से 38 मामले निस्तारित हुए। उपभोक्ता फोरम के 37 मामले निस्तारित हुए और 90 लाख 42 हजार 533 रुपये का अर्थदंड निर्धारित किया गया। लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आराधना रानी, अपर जिला जज प्रथम शिव चंद्र, अपर जिला जज व विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) राम करन यादव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार राय, सिविल जज (सीडि) संदीप समेत समस्त न्यायिक अधिकारीगण ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों की निर्मित हस्तशिल्प कला की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जो आम जन के क्रय के लिए भी उपलब्ध थी। कुछ आगंतुकों ने उपलब्ध सामग्री का क्रय भी किया। गर्मी को देखते आगंतुकों के लिए शरबत एवं शीतल पेयजल की निशुल्क व्यवस्था भी की गई थी। सचिव ने बताया कि आयोजन में जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक अभिनंदन एवं जिला कारागार अधीक्षक अंकेक्षिता तथा अन्य विभाग का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed