फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   विसर्जन : नाव पलटी, सभी सुरक्षित

विसर्जन : नाव पलटी, सभी सुरक्षित

Fri, 06 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
विसर्जन : नाव पलटी,  सभी सुरक्षित
बस्ती। पूर्णिमा पर बृहस्पतिवार शाम शुरू हुआ प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुक्रवार सुबह तक जारी रहा। इस दौरान अमहट घाट पर रात करीब डेढ़ बजे काफी संख्या में प्रतिमाएं लेकर श्रद्घालु पहुंच गए। नाव कम होने की वजह से ओवरलोड करके प्रतिमाएं कुआनों में प्रवाहित की जा रही थीं। एक छोटी नाव पर ज्यादा भार वाली प्रतिमाएं जैसे ही रखी गईं,नाव दक्षिण की तरफ लुढ़क गई। गनीमत रही कि कोई भी चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्रि से शुरू हुए दुर्गापूजा समारोह का शरद पूर्णिमा के मंगल मुहूर्त में समापन हुआ। बृहस्पतिवार शाम से ही विसर्जन जुलूस निकलने लगे। जिसमें बड़ी संख्या में आस-पास के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। अबीर-गुलाल उड़ाते श्रद्घालु गांधीनगर होते हुए फव्वारा तिराहा, कम्पनी बाग पहुंचे। अमहट घाट पर भी विशेष चौकसी के साथ ही एक-एक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। इस दौरान एएसपी नरेंद्र सिंह, सीओ सिटी पवन गौतम, कोतवाल बिजयेंद्र सिंह सहित भारी तादाद में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी लोग मौजूद रहे। नगर थाने के पिपरा गौतम की प्रतिमाओं का भी वहां के कुआनो नदी के दबिला घाट पर विसर्जन किया गया। प्रभारी निरीक्षक डीके मिश्र के अलावा भारी पुलिस बल मौजूद रहे।
विज्ञापन

डीएम-एसपी बोले थैंक्स
- जिले में शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गापूजा-दशहरा और शरद पूर्णिमा का विसर्जन संपन्न होने से गदगद डीएम अरविन्द कुमार सिंह और एसपी संकल्प शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ-साथ आम-आवाम को श्रेय दिया। एसपी के अनुसार सबके सहयोग से ही इस चुनौती से निपटा जा सका। दोनों अधिकारियों ने सबका आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
डायवर्जन पर होती रही बदसलूकी
- व्यवस्था कायम करने के लिए मुख्य प्वाइंट्स पर तैनात किए गए दारोगा-सिपाहियों की बदसलूकी पूरे आयोजन भर में चर्चा का विषय बनी रही। शास्त्री चौक से आगे बढ़ने पर मौजूद पुलिस टीम को कई लोगों से बदसलूकी करते देखा गया। यही हाल आफिसर्स क्लब मोड़ पर था। वहां नशे में धुत पुलिस वालों ने जन सामान्य से अभद्रता की। कंपनीबाग से एसपी आवास और कलवारी स्टैंड के बीच के कुछ प्वाइंट्स पर वाहन लेकर आने-जाने को लेकर जमकर तकरार हुई।
-----------
वीरेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed