{"_id":"596662ee4f1c1be97f8b46d2","slug":"51499882222-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जमाफी को लेकर हेल्पलाइन खुली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्जमाफी को लेकर हेल्पलाइन खुली
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्जमाफी को लेकर हेल्पलाइन खुली
बस्ती।
फसली ऋण मोचन योजना के संबंध में किसानों के सुविधा के लिए हेल्प लाइन/कंट्रोल रूम का गठन किया गया है। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने उससे संबंधित अधिकारियों को नामित कर दिया गया है। जिले स्तर पर एडीएम की अध्यक्षता में समिति गठन करके कंट्रोल कक्ष स्थापित कर दिया गया है,जिसका नम्बर 9454417599 है। इसी प्रकार चारों तहसीलों में एसडीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन हुआ है। सदर तहसील कंट्रोल कक्ष का नम्बर 9454415903, हर्रैया तहसील में स्थापित कंट्रोल कक्ष का 9454415904, भानपुर तहसील में स्थापित कंट्रोल कक्ष का सम्पर्क 9454415905 रुधौली में स्थापित कंट्रोल कक्ष से 9454415906 पर सम्पर्क किया जा सकता है। इन नंबरों पर पूरी जानकारी ली जा सकती है।
31 तक निषेधाज्ञा लागू
श्रावण मास में त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराने एवं शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए एडीएम भगवान शरण ने धारा 144 की घोषणा की है। 31 जुलाई तक यह प्रभावी रहेगी।
वीडियो कांफ्रेंसिंग से ली जानकारी
प्रमुख सचिव संस्थागत वित्त और अन्य अधिकारियों ने बुधवार को ऋण मोचन योजना की समीक्षा की। कमिश्नर दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मंडल के तीनों जनपदों में समिति गठित करके उसकी बैठक कर ली गई है। इसमें कृषि, सहकारिता, गन्ना, अर्थ एवं संख्या, सूचना विभाग एवं बैंक के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डीएम ने बताया कि इस योजना के पात्र सभी खाताधारकों को उनके बैंक खातों से आधार नंबर और मोबाइल नंबर 27 जुलाई तक प्रत्येक दशा में जोड़ दिए जाएंगे।