{"_id":"595e1b424f1c1b034e8b49cb","slug":"51499339586-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नये कलेक्ट्रेट भवन का डीएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नये कलेक्ट्रेट भवन का डीएम ने किया निरीक्षण
Updated Thu, 06 Jul 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। दस करोड़ से अधिक की लागत से निर्मित हो रहे नवीन कलेक्ट्रेट भवन का निरीक्षण डीएम अरविंद सिंह ने पहली किया। एक-एक कमरे का निरीक्षण किया, गुणवत्ता को लेकर नाराजगी जताई, प्रशासनिक अधिकारी ने गर्मी से होने वाली कठिनाईयों की जानकारी और अभी से छत के सीलन की जानकारी दी। एक-एक पटल पर जाकर पटल सहायकों से जानकारी ली।
निर्णय हुआ कि जब तक भवन का पूरी तरह निर्माण नहीं हो जाता तब तक डीएम पुराने वाले कार्यालय में बैठकर सरकारी कामकाज और जनसुनवाई करेंगे। कलेक्ट्रेट कर्मियों की इच्छा थी कि डीएम भी नए भवन में बैठकर कामकाज करें। कर्मचारी इससे पहले डीएम से भवन का निरीक्षण करने का आवेदन कर चुके है। भवन की सबसे कमी छत का अधिक नीचा होना, जिसके चलते गर्मी के दिनों में कर्मचारी अधिक समय तक बैठ नहीं पाते थे, गर्मी अधिक होने से कर्मचारी अंतराल पर भवन के बाहर चले जाते हैं। कर्मचारियों की मांग पर डीएम की ओर से भवन में कूलर और एयर फ्रेशर लगवा दिया गया, बावजूद गर्मी कम नहीं हो रही है। कर्मचारी इसके लिए एसी की मांग कर रहे हैं, और इसके लिए एक प्रतिनिधि मंडल डीएम से मिल भी चुका है, मगर मानक के विपरीत होने के कारण एसी लगवाने की मंजूरी नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजनरायन तिवारी, नगरपंचायत बभनान के अध्यक्ष सईद खां सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारी शामिल रहे।