{"_id":"5e99cda28ebc3e76b14a4da5","slug":"509-people-residing-in-quarantine-centers-were-sent-home-basti-news-gkp3483359108","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे 509 लोग भेजे गए घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन सेंटरों में रह रहे 509 लोग भेजे गए घर
विज्ञापन

भानपुर। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए तहसील क्षेत्र के क्वांरटीन सेंटरों पर रोके गए कुल 1139 लोगों में से अब तक मात्र 506 लोगों को 14 दिन की अवधि पूरी करने पर डॉक्टरों की जांच के पश्चात घर जाने की इजाजत दी गई है। अब भी 630 लोग क्वारंटीन सेंटरों में मौजूद हैं। एसडीएम आशाराम वर्मा ने बताया कि उन्हीं लोगों को छोड़ा जा रहा है, जिन्होंने 14 दिन का समय पूरा कर लिया है और डॉक्टरों के मेडिकल चेकअप में कोरोना के लक्षण नहीं मिल रहे हैं। शुक्रवार को डॉ. पीसी यादव की टीम ने तेनुआ असनहरा विद्यालय से 35 लोगों को घर जाने की इजाजत दी। डॉ. यादव ने बताया कि सभी को इस हिदायत के साथ ही डिस्चार्ज स्लिप दी जा रही है कि वे घर पर रहकर भी सावधानी बरतेंगे तथा सोशल डिस्टेसिंग का पालन करेंगे।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम गोसाई जोत व बलगोड़ा में पिछले दिनों मुंबई, दिल्ली, गाजियाबाद आदि शहरों से आए 57 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। सीएचसी बहादुरपुर के चिकित्सकों ने इनका परीक्षण किया। जांचोपरांत डिस्चार्ज फार्म दिया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि की मौजूदगी में उन्हें नियम का पालन करने के निर्देश दिए गए।
बृहस्पतिवार को पीएचसी बहादुरपुर के डॉ. नीरज यादव व पर्यवेक्षक प्रशांत श्रीवास्तव अपनी टीम के साथ नगर थानाक्षेत्र के ग्राम बलगोड़ा व गोसाईजोत पहुंचे। गोसाईजोत में 47 व बलगोड़ा में 10 लोगों को क्वारंटीन किया गया था। उनका 14 दिन पूरा हो गया है। उन्हें जाने की अनुमति मिल गई है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम कृपाल यादव, अनूप यादव, राहुल विनोद समेत तमाम लोग मौजूद रहे।