{"_id":"65623cb85a45e66b310e6463","slug":"50-teams-of-ultrasound-centers-will-investigate-together-basti-news-c-207-1-sgkp1006-7505-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: अल्ट्रासाउंड सेंटरों की 50 टीमें एक साथ करेंगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: अल्ट्रासाउंड सेंटरों की 50 टीमें एक साथ करेंगी जांच
Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। शहर से लेकर गांव तक 119 अल्ट्रासाउंड सेंटर हैं। इनमें अधिकतर पर रेडियोलॉजिस्ट हैं। सेंटरों के संचालक इसे ही मानक मानकर अपनी पीठ थपथपाते हैं, मगर सेंटर पर गंदगी अथवा वाहनों के खड़ा करने की व्यवस्था सहित तमाम सुविधाएं नहीं हैं। अब इन सभी मानकों को भी जांचा जाएगा।
यदि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत शासन से निर्धारित मानक सेंटरों पर नहीं मिले तो तय मानिए की उन पर कार्रवाई की गाज गिर जाएगी। इसके लिए डीएम अंद्रा वामसी ने शनिवार को कलेक्ट्रेट में आयोजित पीसीपीएनडीटी की बैठक में निर्देश दिए हैं। बताया कि जिले में 3 से पांच बजे के बीच नियत तिथि पर मानकों की सूची के अनुसार अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की जाए।
बैठक में सीएमओ डॉ. रमाशंकर दूबे, नोडल अधिकारी डॉ. एके मिश्रा आदि मौजूद रहे।