Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   50 buses will leave for Lucknow today...problems will increase on the routes

Basti News: आज लखनऊ रवाना होंगी 50 बसें...मार्गों पर बढ़ेगी परेशानी

Tue, 23 Dec 2025 12:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
50 buses will leave for Lucknow today...problems will increase on the routes
रोडवेज बस्ती डिपो में खड़ी बसें संवाद
बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित प्रेरणा स्थल के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए जिले से 50 रोडवेज बसें भेजी जाएंगी। यह बसें 23 दिसंबर को लखनऊ के लिए यहां से रवाना की जाएंगी। ऐसे में जिले के कई रूटों पर यात्रियों को बसों के अभाव में दुश्वारी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

लखनऊ पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए रोडवेज की 50 बसों को भेजा जाएगा। 25 दिसंबर के कार्यक्रम के लिए बसें 23 दिसंबर को सुबह नौ बजे ही रवाना कर दी जाएंगी। कार्यक्रम के समापन के बाद कार्यकर्ताओं को उनके जिले तक पहुंचाने के बाद ही डिपो में बसों की वापसी होगी। ऐसे में 23, 24 और 25 दिसंबर को आम यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। जिले से प्रमुख जिलों के लिए चलने वाली बसों का संचालन भी बाधित होगा।
विज्ञापन

एआरएम बस्ती डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि राष्ट्र प्रेरणा स्थल के लोकार्पण कार्यक्रम में बसें भेजी जानी हैं। कोहरा को ध्यान में रखते हुए रिफ्लेक्टिव टेप निर्धारित स्थानों पर लगाए गए हैं। बस्ती डिपो में 102 निगम की बसें हैं। जो शेष बसें रहेंगी, उन्हें निर्धारित रूटों पर भेजेंगे, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। लोकल रूटों पर अनुबंधित 36 बसों को दौड़ाया जाएगा। बताया गया कि सभी 50 बसें नई हैं, ये बसें चार्टर व्यवस्था में जाएंगी। इसके एवज में निगम को शासन स्तर से अलग से किराया दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed