फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   5 injured in Bus -truck accident

रोडवेज बस व ट्रक में टक्कर,चालक सहित पांच घायल

Tue, 31 May 2022 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
5 injured in Bus -truck accident
बस और ट्रक में भिड़ंत, चालक सहित पांच घायल
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार शाम करीब पांच बजे छावनी थाने के हिंदू पुरवा के पास अयोध्या बस्ती लेन में परिवहन निगम की बस विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे मेें बस व ट्रक चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। बस चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के हैदरगढ़ डिपो की बस अयोध्या से गोरखपुर के लिए निकली। छावनी थाना क्षेत्र के हिंदू पुरवा गांव के करीब स्थित ढाबे के पास गलत दिशा से आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई जिसमें बस चालक लखनऊ जनपद के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के महुरा कला निवासी मनी चंद गाड़ी में फंस गए। वहीं, बस में सवार गोरखपुर जनपद के सरवसी बढ़नी गोपालपुर निवासी मदन सिंह, डाड़ी खास निवासी रामाज्ञा सिंह व कुशीनगर जनपद के सिसौली बाजार खड्डा निवासी धनंजय राय मामूली रूप से चोटहिल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से ट्रक चालक विश्वनाथ पुत्र राम सुमेर निवासी रेड़वल छावनी (बस्ती) और बस चालक मनीचंद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। अन्य घायल यात्रियों का उपचार एनएचआई एंबुलेंस कर्मियों ने किया। बस में कुल 20 से 25 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed