फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   5 incidents and 23 case registerd

मारपीट के पांच मामलों में 23 पर मुकदमा

Wed, 13 Apr 2022 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
5 incidents and 23 case registerd
मारपीट के पांच मामलों में 23 पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। रुपये की लेनदेन, खर पतवार रखने, खड़ंजे से आने जाने, पुरानी रंजिश सहित विभिन्न कारणों से हुई मारपीट के पांच मामलों में पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 23 के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

पुरानी बस्ती थाने के संजय कालोनी निवासी अनूप कुमार विश्वकर्मा ने तहरीर दी कि पैसे की लेनदेन को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहा। मना करने पर वे लोग मारने-पीटने लगे और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर राजेश शर्मा, राजेश का भाई नाम अज्ञात, उसके पिता व माता पर मुकदमा दर्ज किया है। वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के महदेवा में खर-पतवार रखने की बात को लेकर विवाद के बाद मारपीट हुई। इस संबंध में राम प्रकाश की तहरीर पर जीत नरायन, बलिकरन करन, अनीता व अनीसा पर मुकदमा दर्ज किया गया है। परशुरामपुर थाने के बेलवा किशुनपुर में खड़ंजे के रास्ते से होकर आने जाने के विवाद में मारपीट के मामले में सीमा यादव निवासी बेलवा किशुनपुर की तहरीर पर लल्लू यादव, बुधिराम यादव, खुशबू और पुष्पा पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के बेदीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर अपशब्द कहने व जान से मारने की धमकी देते हुए मारने-पीटने के मामले में दिनेश कुमार निवासी महाखरपुर थाना हर्रैया ने तहरीर दी। इस आधार पर पुलिस ने संतोष कुमार, अभय कुमार, विशाल व विनय कुमार निवासी बेदीपुर पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले में दूसरे पक्ष के संतोष कुमार गौतम निवासी बेदीपुर ने तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने दिनेश गौतम, श्याम सुंदर गौतम निवासी गण ग्राम महाखरपुर थाना हर्रैया, रघुनंदन आजाद निवासी कोपवा और मनीष शर्मा निवासी खौपुरा थाना परशुरामपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। रुधौली थाने के नकहा व पकड़ी चौराहे के बीच रास्ते में मारपीट के मामले में विजय चौधरी निवासी रौना कला थाना रुधौली ने तहरीर दी। पुलिस ने वसीम, मैराज अहमद व रेहान अहमद निवासी रौना कला पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed