{"_id":"6a8df99484b0efac1d0e6f7d","slug":"480-people-registered-for-various-schemes-basti-news-c-207-1-bst1014-165142-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: विभिन्न योजनाओं के लिए 480 लोगों ने कराया पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: विभिन्न योजनाओं के लिए 480 लोगों ने कराया पंजीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भानपुर। श्रम विभाग की ओर से रामनगर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के पंजीकरण और नवीनीकरण के लिए शिविर लगाया गया। इसमें 480 लोगों का ऑनलाइन पंजीकरण और 200 लोगों के ऑफलाइन आवेदन लिए गए। करीब 1200 लोगों ने शिविर में पहुंचकर योजनाओं की जानकारी ली।
सहायक श्रम आयुक्त सचिन सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्रशासक क्षेत्र पंचायत यशकांत सिंह और बीडीओ राजेश सिंह ने किया। शिविर सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक चला। दोपहर में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने पंजीकरण और आवेदन के लिए बनाए गए काउंटरों पर पहुंचकर लाभार्थियों से बातचीत की और आवेदन में आ रही दिक्कतों की जानकारी ली।
सीडीओ ने लाभार्थियों की सुविधा के लिए काउंटरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि संत रविदास शिक्षा प्रोत्साहन योजना के तहत सर्वाधिक 80 आवेदन प्राप्त हुए। मातृत्व, शिशु एवं बालिका मदद योजना के लिए 10 और कन्या विवाह सहायता योजना के लिए 15 लोगों ने आवेदन किया। 200 श्रमिकों का पंजीकरण और 190 का नवीनीकरण किया गया। अन्य योजनाओं के लिए 86 आवेदन लिए गए। उन्होंने बताया कि 200 आवेदन ऑफलाइन जमा हुए हैं। इनका फॉलोअप कर ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, सीडीपीओ देवेंद्र सिंह, बीईओ बड़कऊ वर्मा, राहुल, भूषण और सत्यम आदि मौजूद रहे।