फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   45 thousand people of the area threaten the peace of elections

Basti News: परिक्षेत्र के 45 हजार लोगों से चुनाव की शांति को खतरा

Fri, 29 Mar 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 29 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
45 thousand people of the area threaten the peace of elections
- 25 हजार पाबंद, 210 पर गुंडा एक्ट,दो सौ पर गैंगस्टर
विज्ञापन

- आईजी ने तीनों जिले के एसपी को दिए दिशा निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष माहौल में कराने की दिशा में पुलिस हर संभव कदम उठा रही है। परिक्षेत्र के तीनों जिले के 45 हजार 358 लोगों की चालानी रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। इन सभी से चुनाव में शांतिभंग होने का खतरा है। इसमें से करीब 25 हजार लोगों को सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत पाबंद किया जा चुका है। जबकि 210 पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। वहीं, यूपी गैंगस्टर अधिनियम के तहत 39 केस में 200 लोगों पर कार्रवाई प्रचलित है। इसके साथ ही करीब 800 लोग ऐसे चिह्नित हैं, जो चुनाव के दौरान खास तौर पर निगरानी में रहेंगे। आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि रेंज में सी-प्लान एप को पूरी तरह से सक्रिय कर दिया है। इस कार्य को अंजाम देने के लिए हर गांव व क्षेत्र से दस-दस संभ्रांत लोगों को एप पर जोड़ने की कार्रवाई भी अंतिम दौर में है। इस एप के माध्यम से पुलिस किसी भी समय गांव के लोगों से सीधा संवाद कर सकेगी।बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले के हिस्ट्रीशीटरों का सत्यापन कराया जा रहा है।
विधानसभा, पंचायत और निकाय चुनावों में बूथों पर मारपीट करने वाले, मतदाताओं को धमकी देने, शराब या अन्य प्रलोभन देने के अलावा फर्जी मतदान कराने के कई मामले दर्ज हुए थे। पुलिस ने छानबीन में पाया था कि कुछ ऐसे तत्व गांव-मोहल्लों में मौजूद हैं जो राजनैतिक दल या प्रत्याशी के उकसाने और लाभान्वित कर देने के बाद माहौल को खराब करते हैं। ऐसे लोगों को पहले से चिन्हित करने को कहा गया है। इसके अलावा आपराधिक छवि के लोगों पर पाबंद करने की कार्रवाई भी तेज करने को कहा गया है।
विज्ञापन


--------------
16 हजार लोग हुए थे पाबंद

- विधानसभा चुनाव और 2019 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में करीब 16 हजार लोगों को पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत पाबंद किया था। इनमें ज्यादातर के विरुद्ध जाब्ता फौजदारी, शांतिभंग की आशंका, निषेधाज्ञा के तहत पाबंद करने के अलावा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों, हिस्ट्रीशीटरों पर गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके पीछे पुलिस का मकसद था कि मतदान व चुनाव प्रचार के दौरान कोई हिंसक वारदात न होने पाए। साथ ही मतदाताओं पर कोई जोर-जबरदस्ती न कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed