फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4315 people vaccinated

जिले के 241 केंद्रों पर 4315 को लगा कोरोनारोधी टीका

Mon, 28 Mar 2022 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
4315 people vaccinated
241 केंद्रों पर 4315 ने लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

बस्ती। जिले में कोरोना टीकाकरण के क्रम में सोमवार को अभियान चलाकर लोगों का टीकाकरण किया। गांवों में डोर-टू-डोर जाकर स्वास्थ्य टीम ने वैक्सीनेशन किया। कुल 241 टीकाकरण बूथों पर अभियान चलाया गया, जिसमें 4315 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया।

अभियान में नौ लोगों को प्रीकाशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों के टीकाकरण पर जोर दिया गया। अभियान में 2410 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जबकि 12 से 14 वर्ष के 1522 बच्चों को टीका लगा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर के विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट (एनएमएमयू) के जरिए भी टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिला व महिला अस्पताल में वैक्सीनेशन हुआ। जिला अस्पताल में 30 को कोविशील्ड और 40 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ ने कहा कि प्रीकॉशन डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी। बताया कि टीकाकरण का फीसदी बढ़ाने के लिए टीम घर-घर जाकर छूटे लोगों का वैक्सीनेशन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed