फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   423 rozgar seok will do photography

रोजगार सेवक करेंगे फोटोग्राफी

Wed, 25 Nov 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत तैनात किए गए
विज्ञापन
रोजगारउ सेवकों को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए लगाया गया है। इनकी तैनाती अतिसंवेदनशील और अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर की गई है। कुल 423 रोजगार सेवक कैमरामैन की भूमिका में होंगे।

ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के चुनाव को देखते हुए ग्राम पंचायतों में तैनात रोजगार सेवकों को भी काम सौंपा गया है। इनकी भूमिका तीसरी आंख के रूप में होगी है। इनको कैमरामैन की जिम्मेदारी दी गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अनिल कुमार दमेले ने रोजगार सेवकों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए नियुक्त किया है। उन्हें निर्वाचन प्रक्रिया की सैद्धांतिक और व्यावहारिक जानकारी लेने को कहा गया है।

कुल 423 रोजगार सेवकों को फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के लिए लगाया गया है। अतिसंवेदनशील 333 बूथों पर रोजगार सेवकों की जिम्मेदारी फोटोग्राफी की होगी। डिजिटल कैमरे से इनको फोटो खींचने होंगे।

जबकि 90 अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर रोजगार सेवकों के हाथों में वीडियो कैमरे होंगे। बूथ पर हो रही गतिविधियों को इनको अपने कैमरे में कैद करना होगा।

फोटोग्राफर और वीडियोग्राफी की भूमिका वाले रोजगार सेवकों को अपने तैनाती के मतदान केंद्र पर पहुंचने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका कैमरा क्रियाशील है कि नहीं। कैमरे के साथ डबल बैट्री मय चार्जर और चिप अनिवार्य है।

संबधित कैमरामैन अपने अपने मतदान केंद्र के लिए पोलिंग पार्टी के वाहन से प्रस्थान करेंगे। उसी वाहन से वह वापस आएंगे और मतपेटी जमा स्थल पर निर्धारित काउंटर पर चिप जमा करेंगे। वह मतदेय स्थल के बाहर पीठासीन अधिकारी के निर्देशानुसार समय समय पर फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed