{"_id":"5ca0ff79bdec2214065a5e31","slug":"41554055033-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 37 डिग्री के पार,31 मार्च रहा सबसे ज्यादा गरम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 37 डिग्री के पार,31 मार्च रहा सबसे ज्यादा गरम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारा 37 डिग्री के पार, 31 मार्च रहा सबसे ज्यादा गरम
- सीजन का सबसे गर्म रहा मार्च का आखिरी दिन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। आखिरकार मार्च के अंतिम दिन मौसम अपने असली रंग पर आ ही गया। रविवार को चिलचिलाती धूप के बीच लू का अहसास हर किसी को हुआ। सूरज की तपन से गर्म हवाओं के बीच तापमान 37 डिग्री जा पहुंचा। जबकि न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस को छू लिया।
वातावरण में 44 प्रतिशत नमी की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में लोग घर से कम निकले। आने वाले पांच दिन न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जबकि अधिकतम 36 से 39 डिग्री हो सकता है। कृषि विज्ञानियों के अनुसार मौसम की इस तल्खी का रबी की फसलों पर अनुकूल असर होगा लेकिन तेज धूप का असर तापमान में उतार-चढ़ाव से लोगों की सेहत गड़बड़ हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान स्थिर था मगर रविवार को पारा 37 डिग्री पार करते हुए सीजन के सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 35 डिग्री के भीतर रहा।
आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमार गंज के पूर्व मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. पद्माकर त्रिपाठी के अनुसार शुक्रवार तक धूप और गर्मी ऐसे ही बरकरार रहेगी। मगर शनिवार से हल्के बादल बन सकते हैं। अगले सोमवार या मंगलवार यानी नौ नवंबर को हल्की बारिश भी हो सकती है।