फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   नगर पालिका 3.50 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत

नगर पालिका 3.50 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत

Tue, 05 Feb 2019 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
नगर पालिका 3.50 करोड़ से बदलेगी शहर की सूरत
3.50 करोड़ से नगर पालिका बदलेगी शहर की सूरत
विज्ञापन

सड़क, नाली, खड़ंजा के अलावा छोटे पार्कों का भी होगा निर्माण
14वां वित्त और अवस्थापना विकास निधि से खर्च होगा धन
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शहर की जर्जर सड़कों, नाले-नालियों को व्यवस्थित करने के लिए नगर पालिका अब तैयारी कर रही है। शहर की सूरत संवारने के लिए पालिका 14वां वित्त व अवस्थापना विकास निधि से 3.50 करोड़ खर्च कर विकास कार्यों को गति देगी। इस योजना का प्रस्ताव भेजा गया है। शासन की मुहर के बाद कार्य कराया जाएगा।
शहर की अधिकांश सड़क, नाली, नाला और खड़ंजा का कार्य लंबे समय से बाधित है। ऐसे में मुख्य सड़क सहित गली, मोहल्लों की सड़कें जर्जर हो गई हैं। पालिका की कार्य प्रणाली को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, तकनीकी कारणों से कार्य करा पाने के बावजूद पालिका छिटपुट कार्य कराती रही, मगर अब उन तमाम सड़कों नालियों को दुरुस्त कराने, नये सड़क व वार्डों में छोटे पार्क निर्माण कार्य की रूपरेखा पालिका ने खींच दी है। इस पर कार्य का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव पर करीब 3.50 करोड़ रुपये व्यय होगा।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो पालिका के इस प्रस्ताव में जर्जर पचपेड़िया मार्ग तो शामिल नहीं है, मगर विभिन्न मोहल्लों व मुख्य मार्ग सहित तकरीबन पचास किमी सड़क नाली व अन्य कार्य होने हैं। पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी डॉ. मणि भूषण त्रिपाठी ने कहा कि पालिका ने 14वें वित्त व अवस्थापना विकास निधि से कार्य के लिए 3.50 करोड़ का प्रस्ताव भेजा है। इस पर मुहर लगने के बाद कार्य शुरू होगा। विभिन्न वार्डों में बनाए जाने वाले छोटे पार्कों के लिए स्थान भी चयनित कर लिया गया है। शहर को सुंदर बनाने के लिए पालिका नियोजित ढंग से कार्य करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed