फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   फ्रंटफुट पर प्रशासन, 10 लेखपाल निलंबित

फ्रंटफुट पर प्रशासन, 10 लेखपाल निलंबित

Fri, 13 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
फ्रंटफुट पर प्रशासन, 10 लेखपाल निलंबित
डीएम कार्यालय पर लेखपाल संघ ने दिया धरना। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। लेखपालों के बेमियादी हड़ताल के 13वें दिन प्रशासन फ्रंटफुट पर नजर आया। सख्ती से कार्रवाई करने के शासन के निर्देश पर तहसील संघों के अध्यक्ष, मंत्री सहित 10 को निलंबित कर दिया गया है। प्रोबेशन पीरियड के लेखपालों की सेवा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी एडीएम ने शुक्रवार देर शाम बताया कि प्रोबेशन पीरियड (परिवीछाधीन) के लेखपालों को सोमवार तक का नोटिस देकर समय दिया गया है यदि काम पर नहीं लौटे तो बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम सदर श्रीप्रकाश शुक्ल ने बस्ती सदर के जिला मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव, तहसील अध्यक्ष अशोक कुमार तिवारी व मंत्री धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। वहीं हर्रैया एसडीएम ने लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष रामसुमेर, तहसील अध्यक्ष रमेशचन्द्र, तहसील मंत्री सतीशचन्द्र श्रीवास्तव को निलंबित किया है। जबकि एसडीएम भानपुर ने तहसील अध्यक्ष रणवीर सिंह व मंत्री शिवराम तथा एसडीएम रुधौली में तहसील अध्यक्ष विद्याधर दुबे व मंत्री अंजनी नंदन शरण को निलंबित किया है।
विज्ञापन

लेखपालों पर शुरू हुई सख्त कारवाई के दौरान तीन महिला लेखपाल सहित चार लोग शुक्रवार शाम को अपने कार्य पर वापस लौट आए। अभी तक काम पर वापस नहीं लौटने वाले सभी लेखपालों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। दो दिनों में कार्यभार नही संभालने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम हर्रैया एसपी शुक्ला व तहसीलदार मोहम्मद जीशान ने बताया कि कार्य पर अभी तक नहीं लौटने वाले करीब तीन सौ लेखपालों को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश जारी किया गया है।काम पर नही लौटने वालों पर कड़ी कारवाई होगी। भानपुर एसडीएम रमेश कुमार ने बताया कि निर्धारित समय समाप्त होने के बाद भी हड़ताल वापस न लेने पर निलंबन की कार्रवाई सुनिश्चत की गई। तहसीलदार रुधौली बृजेश कुमार वर्मा ने कहा कि 58 लेखपालों को नोटिस दी गई है जिसमें तीन पर निलंबन की ेकार्रवाई की गई। शेष 55 लेखपालों पर कार्रवाई की जाएगी। 40 ऐसे लेखपाल जो परिवीक्षाधीन हैं, पर सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।


कार्रवाई का कोई असर नहीं: जिलामंत्री
लेखपाल संघ के जिला मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आंदोलन पर कार्रवाई का कोई असर नहीं पड़ेगा। सोमवार को कलेक्ट्रेट पर कार्य बहिष्कार कर धरना जारी रहेगा। रुधौली लेखपाल संघ के महामंत्री अंजनी नंदन शरण चौधरी का कहना है कि धरना प्रदेश स्तर पर बने संगठन के पदाधिकारियों के निर्देश पर चलाया जा रहा है और यह तब तक चलेगा जब तक कि हमारी मांगों को स्वीकार नहीं कर लिया जाता। जहां तक रही कार्रवाई की बात तो हम इस कार्रवाई को नहीं मानते हैं और न ही इस चेतावनी का अन्य लेखपालों पर कोई असर पड़ने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed