फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   40 lakhs stolen from 10 places including 7 houses simultaneously

Basti News: एक साथ सात घरों समेत 10 स्थानों पर 40 लाख की चोरी

Thu, 03 Apr 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 03 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
40 lakhs stolen from 10 places including 7 houses simultaneously
मुंडेरवा। क्षेत्र के तुर्कवलिया व बरडाड़ गांव में मंगलवार रात एक साथ सात घरों सहित 10 जगह चोरी की घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तुर्कवलिया के सात घर, बरडाड़ तिराहे पर देसी शराब की दुकान, पंजाब नेशनल बैंक के सीएससी सेंटर तथा बोदवल इस्टेट के सर्वेंट रूम में चोरी हुई है। जेवर, नकदी, लैपटॉप सहित करीब 35-40 लाख रुपये का सामान चोर उठा ले गए। सात घरों में परिवार के लोगों को कमरे में बंद कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। सभी मामलों की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

तुर्कवलिया निवासी बाबूलाल ने बताया कि प्रतिदिन की तरह भोजन करने के बाद सब लोग अपने-अपने कमरे में सो रहे थे। रात में चोरों ने बाहर से कमरों के दरवाजे में कुंडी लगा दी। सुबह जब लोग बाहर निकलना चाहे तो दरवाजा ही नहीं खुला। आवाज लगाने पर नीचे सो रही मेरी मां ने दरवाजा खोला। बगल के कमरे में गया तो वहां पर सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने के दो हार, झुमकी, मांग टीका, नथिया, दो चेन, सात अंगूठी, सहित करीब 10 लाख के जेवर चोरी हुए हैं।
विज्ञापन

वहीं, बगलगीर प्रदीप गुप्ता ने बताया कि चोर बाबूलाल की छत से उनकी छत पर आए थे। बाबूलाल के कमरे में सिंदूर गिरा पड़ा था। उसके निशान छत पर हैं। चोर नंगे पाव थे। उन्होंने बताया कि डीजे सेट खरीदने के लिए दो लाख रुपये रखे थे, जिसे चोर उड़ा ले गए। इसके अलावा सोने का हार, सीकड़, तीन अंगूठी, झुमका सहित लगभग 11 लाख रुपये की चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं के रविंद्र नारायण बताया कि दो जोड़ी झुमकी, दो झाला, चार मंगलसूत्र, चार पायल, चार अंगूठी, दो चेन सहित सात लाख का सामान चोरी हुआ है। बंदिता देवी पत्नी श्याम नारायण ने बताया कि उनके यहां से झुमका, झाला, मांग टीका, पाजेब व 12 हजार रुपये चोरी चले गए। बताया कि मेरी देवरानी शशि प्रभा पत्नी महेंद्र बाहर रहती हैं। उनके भी कमरे के दरवाजे की कुंडी तोड़कर जेवर चोरी हुए हैं। कृष्ण चंद्र के घर से अंगूठी, चेन सहित लगभग एक लाख रुपये का सामान चोरी हुआ है। सभी घरों में सो रहे लोगों के कमरे को बाहर से बंद चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

नगर पंचायत के बरडाड़ तिराहे पर देसी शराब की दुकान के मालिक श्याम सुंदर अग्रहरि ने बताया कि प्रतिदिन की तरह मुनीम रामचेत यादव दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह टहलने निकले व्यक्ति ने फोन पर सूचना दी कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचा तो दुकान में रखे 15 हजार नकद तथा शराब की एक पेटी चोरी होने की जानकारी हुई। तिराहे पर ही पीएनबी के ग्राहक सेवा केंद्र से एक लाख रुपये तथा एक लैपटॉप चोर उठा ले गए। बोदवल इस्टेट के शैलेंद्र सिंह ने बताया कि सर्वेंट क्वार्टर में रह रहे हिमांशु के कमरे में रखे तीन हजार नकद, फोन आदि चोर उठा ले गए। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि सभी घटनाओं की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed