{"_id":"62b754fdaaac9e5d99001b05","slug":"40-gharoni-has-distributed-basti-news-gkp441634873","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई मोहम्मद को सीएम ने तो 40 को डीएम ने सौंपी घरौनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई मोहम्मद को सीएम ने तो 40 को डीएम ने सौंपी घरौनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालीस को डीएम ने सौंपी घरौनी
बस्ती। सदर तहसील क्षेत्र के रमवापुर माफी गांव के सई मोहम्मद को शनिवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में घरौनी सौंपी। इसी क्रम में जिले में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों व मंडलायुक्त गोविंद एनएस राजू की मौजूदगी में डीएम प्रियंका निरंजन ने चारों तहसील क्षेत्र से 40 अन्य भवन स्वामियों को घरौनी सौैंपी।
कलेक्ट्रेट सभागार में ऑनलाइन आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी के पास घरौनी आ जाने के बाद आबादी क्षेत्र के विवाद स्वयं समाप्त हो जाएंगे। कहा कि लोगों की गैर जानकारी में एक ही भूखंड को भूमाफिया कई लोगों को रजिस्ट्री कर देते हैं। भूलेख का डिजिटलाइजेशन हो जाने पर यह धोखाधड़ी बंद हो जाएगी।
इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, हर्रैया के विधायक अजय सिंह, राजेन्द्र प्रसाद चौधरी, दूधराम, कवीन्द्र चौधरी उर्फ अतुल चौधरी व प्रमुख यशकान्त सिंह के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।