फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4 women arrested in ndps

जहरखुरान गिरोह की चार महिलाएं गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2020 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
4 women arrested in ndps
जहरखुरान गिरोह की चार महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती। रोडवेज बसों में नशीला पदार्थ खिलाकर यात्रियों को लूटने वाली महिलाओं के गिरोह की चार सदस्यों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं (नींद की दवा) बरामद की गई हैं। उधर, परशुरामपुर पुलिस ने भी 150 टैबलेट के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रोडवेज चौकी इंचार्ज मोतीलाल ने रविवार को बस अड्डे के पास नींद की गोली के साथ पकड़ी गई महिलाओं में सभी चांदपट्टी थाना उरुवा बाजार जनपद गोरखपुर की रहने वाली हैं। इनमें राधिका पत्नी शैलेश को 35 टैबलेट के साथ गिरफ्तार किया। उसी गांव की रीना पत्नी संजय को 40 गोली के साथ, बिंदू पत्नी संजई को 35 गोली और गीता पत्नी मेवालाल को 40 गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। उधर, परशुरामपुर पुलिस ने शनिवार रात चौरी गांव निवासी ध्रुव गुप्ता उर्फ हगनू उर्फ हगंडू को 150 गोलियों के साथ पकड़ा। एसपी हेमराज मीणा में बताया कि सभी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed