फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4 trains reached in basti

मुंबई-जालंधर से पहुंचीं चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें

Sat, 16 May 2020 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
4 trains reached in basti
मुंबई-जालंधर से पहुंचीं चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें
विज्ञापन

6280 यात्री पहुंचे, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसों से भेजा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंबई और जालंधर से चार श्रमिक स्पेशल ट्रेनें शनिवार को 6280 यात्रियों को लेकर बस्ती पहुंचीं। यहां एक-एक बोगी से यात्रियों को उतारा गया और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। एक और ट्रेन के देर रात तक पहुंचने की संभावना है।
पहली गाड़ी संख्या 01723 सुबह चार बजे मुंबई से बस्ती स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर तीन पर पहुंची। इसमें 1751 यात्री सवार थे। इसमें गोरखपुर, आजमगढ़, अयोध्या, अलीगढ़, अंबेडकरनगर, बस्ती, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, भदोही, बुलंदशहर सहित अन्य जिलों के लोग थे। वहीं दूसरी ट्रेन 04478 जालंधर से सुबह 8.35 पर बस्ती पहुंची। इसें 1292 यात्री थे। इसमें गोंडा, गोरखपुर, महराजगंज, सुलतानपुर आदि जिलों के लोग थे। तीसरी गाड़ी संख्या 01853 मुंबई से पहुंची। इसमें 1400 यात्री थे। यह दोपहर बाद 03.00 बजे पहुंची। वहीं चौथी ट्रेन शाम छह बजकर पांच मिनट पर मुंबई से पहुंची। इसमें 1837 यात्री सवार थे। ट्रेनों के रुकते ही आरपीएफ व जीआरपी ने व्यवस्था को संभाल ली।
विज्ञापन

सभी की स्क्रीनिंग के लिए प्लेटफार्म एक पर जनपदवार काउंटर बनाए गए थे, जहां मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने एक-एक कर सबकी थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए बसों में बैठाया गया और बिस्किट व पानी देकर विदा किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला पूरी तरह से मुस्तैद रहा। किसी को कोई समस्या न हो इसके लिए विशेष निगरानी की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed