फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   39 PHC Arogya Mela, 2340 patients treated

39 पीएचसी पर लगा आरोग्य मेला, 2340 मरीजों का हुआ इलाज

Sun, 24 Jan 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
39 PHC Arogya Mela, 2340 patients treated
39 पीएचसी पर लगा आरोग्य मेला, 2340 मरीजों का हुआ इलाज
विज्ञापन

बस्ती। जिले में रविवार को आरोग्य मेला का आयोजन 39 पीएचसी पर आयोजित किया गया। मेले में 2340 मरीजों का इलाज हुआ।
इनमें से विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए 21 को जिला अस्पताल व महिला अस्पताल भी रेफर किया गया है। वहां आयोजित कार्यक्रम में 263 लोगों के कोविड-19 के नमूने भी लिए गए। सुबह शुरू कार्यक्रम का उद्घाटन बनकटी में विधायक महादेवा रवि सोनकर व मंझरिया स्थिति पीएचसी पर डीएम आशुतोष निरंजन ने किया। सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि मेले में 88 गोल्डन कार्ड बनाए गए हैं।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, मेले का उद्घाटन क्षेत्र पंचायत सदस्य बबलू मोदनवाल ने किया। आरोग्य मेले में एसीएमओ डॉ. फख्रेयार हुसैन ने भी निरीक्षण किया। आरोग्य मेले में डॉ. राजीव कुमार कौशल ने 27 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। एलए अश्वनी सिंह, एलटी अजय सिंह ने 31 मरीजों की कोविड जांच की। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में पहुंचे महादेवा विधायक रवि सोनकर ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में अव्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए मेले का प्रचार-प्रसार कराने के लिए जिम्मेदारों को हिदायत दी। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 81 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने स्टॉल, दवा की उपलब्धता, बच्चों की वेटिंग मशीन आदि का निरीक्षण किया। मेले का उद्देश्य बताते हुए विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाता है। सीएमओ ने मेले में लगे एलोपैथ, होम्योपैथ व आयुर्वेद के स्टालों का निरीक्षण करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से लगाए गए हरी सब्जियों व फलों के स्टॉल पर पोषक तत्वों की जानकारी दी। इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र चौधरी, डॉ. राजेश कुमार, रविकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनान प्रतिनिधि के अनुसार, सीएचसी पर आयोजित मेले में मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गईं। आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। मरीजों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रोग के अनुसार जांच कर दवाएं दी गईं। मेले का उद्घाटन भाजपा नेता स्कंद शुक्ला ने किया। चिकित्सा अधिकारी डॉ. ध्रुव कुमार गौतम, डॉ. आशुतोष गुप्ता, डॉ. प्रदीप कुमार यादव, फार्मासिस्ट आशुतोष शुक्ला, कृपाशंकर शुक्ला, अजय कुमार पांडेय, लैब असिस्टेंट विनय कुमार, वैभव श्रीवास्तव, अजय मेहीलाल, रिंकी गौड, नीरज सिंह, रागिनी गुप्ता, पूनम पाल, श्वेता, कन्हैया, सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed