फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   39 devotees injured in two road accidents on Fourlane

फोरलेन पर दो सड़क हादसों में 39 श्रद्धालु घायल

Thu, 11 Aug 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
39 devotees injured in two road accidents on Fourlane
कप्तानगंज के दुधौरा गांव के पास सड़क हादसे में घायल सीएचसी में भर्ती। - फोटो : BASTI
फोरलेन पर दो सड़क हादसों में 39 श्रद्धालु घायल
विज्ञापन

छावनी में बस के पीछे से टकराई पिकअप, 24 घायल
कप्तानगंज के दुधौरा में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हुआ हादसा
श्रावण झूला मेले से पिकअप व ट्रैक्टर-ट्रॉली से लौट रहे थे
गोरखपुर, देवरिया व महराजगंज जिले के निवासी हैं सभी श्रद्धालु
बस्ती। श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर अयोध्या धाम से सावल झूला मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं के दो वाहन फोरलेन पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। वाहन में सवार 39 श्रद्धालु घायल हो गए। छावनी कस्बे के पास अचानक ब्रेक लगाने की वजह से श्रद्धालुओं से भरी पिकअप आगे चल रहे बस से जा टकराई। जिससे पिकअप में सवार गोरखपुर व देवरिया जनपद के 24 श्रद्धालु घायल हो गए। जबकि कप्तानगंज के दुधौरा गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से उसमें सवार महराजगंज जनपद के 15 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को निकट के हर्रैया व कप्तानगंज सीएचसी पर ले जाया गया। दोनों स्थानों के कुल मिलाकर 20 घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
-----------
बस में ब्रेक लगाने से पीछे से जा टकराई पिकअप
हर्रैया। फोरलेन पर छावनी बाजार में राम जानकी तिराहे पर अयोध्या से सावन झूला मेले से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप रोडवेज बस में पीछे से जा टकराई। जिससे पिकअप में सवार 18 महिलाओं समेत 24 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों के सहयोग से पिकअप में फंसे लोगों को निकाल कर सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 13 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। श्रद्धालु गोरखपुर व देवरिया के रहने वाले हैं। पिकप के चालक कमाल (36) निवासी तेनुआ रामनगर थाना चौरीचौरा गोरखपुर के मुताबिक श्रद्धालुओं को लेकर वह अयोध्या में सावन झूला मेला दिखाने गया था। बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे लौटते समय छावनी तिराहे पर आगे चल रही रोडवेज बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। टक्कर होते ही पिकप में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग व पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को पिकप से बाहर निकाल कर सीएचसी हर्रैया भेजा गया। अस्पताल में एक साथ 24 घायलों के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक अभय सिंह के अलावा चार कर्मचारी ही मौके पर मौजूद थे। दर्द से कराह रहे मरीजों को स्ट्रेचर व फर्श पर लिटाकर कर इलाज शुरू हुआ। करीब पौने नौ बजे सीएचसी के अधीक्षक व अन्य चिकित्सक पहुंचे।
विज्ञापन

-----------
पिकअप में सवार हुए घायल
घायलों में दुलारी (35) पत्नी अमरनाथ, सुनीता(40) बृजमोहन, तारा (55) बलवंत (60) पुत्र नरेश, पाना (90) पत्नी भगवान, पारश (60), मथुरा (75) ,फूलमती (70) पत्नी प्रभान, रुमाली (70) पत्नी जयनाथ, किरण (35) पत्नी राम पियारे, बिंदु (60) पत्नी बलवंत निवासी कोल्हुआ थाना झंगहा, चंपा देवी (60) पत्नी शिवपाल निवासी इटौवा थाना झंगहा, शांति देवी (35) चौरीचौरा, हरिराम बैरोहमपुर जनपद गोरखपुर के अलावा देवरिया जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र के बैरौरा निवासी मैना (50) पत्नी जगदीश, थाना कोतवाली के गोधुपुर निवासी आरती(60)पत्नी राम आशीष, बर्फी (35) पत्नी तारा प्रसाद, निवासी पचेहरी, थाना एकौना सुमित्रा (70) पत्नी राम हरख, मंझरिया थाना रुद्रपुर, मीना (30) पत्नी प्रभु गांव बैरौआ थाना खुखुंदू, मालती (65) पत्नी राम आशीष गोधुपुर कोतवाली देवरिया व लालमती (45) पत्नी हरिलाल गांव सिरसिया थाना गौरी बाजार देवरिया शामिल हैं। इनमें शांति देवी का पैर टूट गया है, रुमाली देवी के सिर में अंदरूनी चोट से हालत नाजुक है। अन्य गंभीर रूप से घायलों में मालती, लालमती, पाना, मैना देवी, बर्फी देवी, आरती, कमाल, बलवंत, चंपा, तारा व सुमित्रा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामूली रूप से घायल अन्य सभी को इलाज के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
ट्रक की टक्कर से श्रद्धालुओं की ट्रॉली पलटी, 15 घायल
महराजगंज (बस्ती)। फोरलेन पर दुधौरा गांव के निकट अयोध्या से दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रॉली में पीछे से सेना के ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे ट्रॉली में सवार 34 में से 15 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देखकर आसपास के सैकड़ों लोग जुट गए। तत्काल ट्रॉली उठाकर घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचएआई की टीम ने घायलों को एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया। घायलों में पांच श्रद्धालुओं की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ कलवारी अस्पताल पहुंचकर घायलों के मदद में जुट गए। घटना से हाईवे पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। एनएचएआई टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली को किनारे करवाकर यातायात बहाल कराया।
महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र के लेजार महादेवा गांव के रहने वाले 34 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर अयोध्या दर्शन से बृहस्पतिवार को घर वापस लौट रहे थे। ट्रैक्टर चालक बिंदु के मुताबिक सुबह सात बजे कप्तानगंज थाना क्षेत्र के दुधौरा गांव के निकट पीछे से आ रहे सेना के ट्रक की टक्कर ट्रैक्टर ट्राली में हो गई। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना में बाबूलाल (48) भरथीपुर फरेंदा, रामवृक्ष (60) निवासी फरेंदा बुजुर्ग टोला महुअवा के अलावा लेजार महादेवा थाना फरेंदा महराजगंज निवासी सुदामा देवी (60) पत्नी राम पियारे, राम केवल (40), इनकी पत्नी बबिता (38), सुमित्रा (50) पत्नी राम रक्षा, अवतारी (70) पत्नी स्व रामदास, राम सेवक (50), वीरबल (50), सावित्री (45) पत्नी मेवालाल , जयराम (46) पुत्र झकड़ी और इनकी पत्नी शंकुतला देवी(42), जगन्नाथ (43) और इनकी पत्नी कुसुम (40) और ट्रैक्टर चालक बिंदु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर सीओ कलवारी विनय चौहान, कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुंवर और एनएचएआई की टीम पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस और पुलिस की गाड़ी से सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया गया। घायलों में जगन्नाथ, बाबूलाल, जयराम, शकुंतला, सावित्री को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ ने बताया कि घटना की सूचना उनके परिवार वालों को दे दी गई है।

--------
मदद के लिए दौड़े ग्रामीण
ट्राली ट्रैक्टर पलटने के बाद घायलों की मदद के लिए पुलिस और मीडिया कर्मियों के साथ गांव के लोग भी दौड़ पड़े। घायलों को बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल भिजवाया। साथ ही अन्य श्रद्धालुओं को भी ढाढस बंधाया। सीएचसी कप्तानगंज में सीओ कलवारी व उनके हमराही घायलों को उठाकर बेड पर लिटाए। यह देखकर हर कोई सीओ व उनके स्टाफ की सराहना करते दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed