फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   374 nomination form sold

अध्यक्ष के 58 और सदस्य के 373 पर्चे बिके, दो दाखिल

Mon, 30 Oct 2017 11:28 PM IST
basti
basti Updated Mon, 30 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
 374 nomination form sold
चुनाव - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में प्रथम चरण में होने वाले चुनाव के लिए दूसरे दिन पर्चा खरीदने में लोगों की दिलचस्पी दिखी। दो दिनों में एक नगरपालिका और चार नगर पंचायतों में कुल 431 पर्चे बिके। इसमें 58 अध्यक्ष पद और 373 सदस्यों के लिए रहा। नगरपालिका बस्ती में दो वार्डों के लिए दो पर्चे भी दाखिल किए गए। अभी तक अध्यक्ष पद के लिए किसी ने पर्चा दाखिल नहीं किया है। 
सदर तहसील में काउंटर खुलते ही पर्चा खरीदने वालों की भीड़ रही। यह भीड़ तीन बजे तक बनी रही। दो दिन में नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए 20 और सदस्य के लिए 207 पर्चे बिके। इसी तहसील के बनकटी नगर पंचायत के लिए पांच पर्चे अध्यक्ष और 17 पर्चे सदस्य के बिके। कुल 229 पर्चे बिके। यह जानकारी तहसीलदार अनिल अवस्थी ने दी।      
विज्ञापन

हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक हर्रैया तहसील में भी पर्चा खरीदने वालों की भीड़ रही। यहां पर पर्चा खरीदने वालों की कम और उनके समर्थकों में अधिक उत्साह देखा गया। अध्यक्ष के पांच और सदस्य के 32 पर्चे खरीदे गए, मगर नामांकन दाखिल की सूचना शून्य रही। इसी तरह बभनान नगर पंचायत के लिए दो दिन में अध्यक्ष के चार और सदस्य के 37 पर्चे बिके कुल 78 पर्चो की बिक्री हुई। रुधौली प्रतिनिधि के मुताबिक दो दिन में कुल 104 पर्चे बिके, इनमें अध्यक्ष के लिए 24 और सदस्य के लिए 80 पर्चे शामिल हैं। यहां पर पर्चा खरीदने और उनके समर्थकों में काफी उत्साह देखा गया।      
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका में दो पर्चा दाखिल      
सदर तहसील में सोमवार को दो पर्चे दाखिल हुए, दोनों सदस्य के लिए दाखिल हुआ। पहला पर्चा वार्ड संख्या दस के लिए निर्दल के रूप में राजिया खातून ने दाखिल किया। दूसरा पर्चा वार्ड संख्या 18 के लिए निर्दल रियाज अहमद ने शांतिपूर्वक दाखिल किया।      

सात बूथों पर होगा सीधा प्रसारण      
पहली बार नगर निकाय के चुनाव में बूथों की वेबकास्टिंग होने जा रही है। सात बूथों पर सीधा प्रसारण करने की व्यवस्था आयोग की ओर से बनाई गई। इसका कंट्रोल रूम निर्वाचन कार्यालय बनाया गया है। इसके लिए सदर तहसील के पूर्व कन्या विद्यालय पुरानी बस्ती व आदर्श पूर्व माध्यमिक विद्यालय पुरानी बस्ती, हर्रैया के प्राथमिक विद्यालय मुरादीपुर, बनकटी के प्राथमिक विद्यालय भरवलिया व कथरूआ, बभनान में प्राथमिक विद्यालय भटहा हाटा और रुधौली के प्राथमिक विद्यालय रुधौली बूथ को चुना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed