फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   37 roadways buses that have completed their life will be auctioned

Basti News: नीलाम होंगी उम्र पूरा कर चुकी रोडवेज की 37 बसें

Sun, 29 Sep 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 29 Sep 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
37 roadways buses that have completed their life will be auctioned
गोरखपुर क्षेत्रीय वर्कशाॅप की 37 में से नौ बस बस्ती डिपो की भी शामिल
विज्ञापन

मुख्यालय ने जर्जर बसों को नीलाम करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिवहन निगम की जर्जर बसें नीलाम की जाएंगी। मुख्यालय ने गोरखपुर क्षेत्रीय वर्कशॉप की 37 बसों की नीलाम के निर्देश हैं। इसमें नौ बसें बस्ती डिपो की शामिल हैं। डिपो और वर्कशॉप के अधिकारी जल्द ही औपचारिकता प्रक्रिया पूरी कर जर्जर बसों को परिवहन निगम के क्षेत्रीय वर्कशॉप में भेज देंगे, जहां उन्हें नीलाम कर दिया जाएगा।
परिवहन निगम ने इतनी बड़ी कार्रवाई अमर उजाला में प्रकाशित खबर के बाद लिया। इससे डिपो के बेड़े में नई बसें उपलब्ध होंगी और यात्री सुरक्षित यात्रा कर सकेंगे। बस्ती डिपो के बेड़े में निगम की 102 व अनुबंधित 32 समेत कुल 134 बसें हैं। इनमें 10 वर्ष की आयु सीमा निगम की 36 बसें पूरी कर चुकी हैं या फिर 11 लाख किमी का सफर तय कर चुकी हैं। इन बसों के बारे में निगम मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी गई थी। बावजूद इसके इन बसों को बेड़े से अलग करने की कोई प्रकिया नहीं शुरू हो सकी थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 27 सितंबर को ''तीन दर्जन खटारा बसें ढो रहीं सवारियां'' शीर्षक खबर प्रकाशित किया था। इसे गंभीरता से लेते हुए परिवहन निगम मुख्यालय के मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक राजीव आनंद ने क्षेत्रीय प्रबंधक बस्ती की नौ समेत अन्य डिपो की कुल 37 बसों के नीलामी के लिए बेड़े से अलग करने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं। डिपो प्रशासन इन बसों को निष्प्रयोज्य घोषित कर गोरखपुर वर्कशॉप में भेज देगा, ताकि नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जा सके। डिपो के सीनियर फोरमैन चंदन लाल वर्मा ने बताया कि जल्द ही डिपो की नौ बसों को क्षेत्रीय वर्कशॉप गोरखपुर को सरेंडर करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

..
त्योहारों पर यात्रियों की बढ़ेगी दुश्वारी

डिपो के बेड़े में एकाएक नौ बसों की संख्या घट जाने और तत्काल नई बसें न उपलब्ध होने से दशहरा व दीपावली जैसे पर्वों पर यात्रियों की दुश्वारी बढ़ जाएगी। वैसे तो रोडवेज प्रशासन इस समस्या को अनुबंधित बसों के सहारे दूर करने का दावा कर रहा है। मगर, ऐसा नहीं हुआ तो नवरात्र व दीपावली में यात्रियों को प्राइवेट बसों व टैक्सियों का सहारा लेना पड़ सकता है। डिपो के एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि नीलामी के लिए तैयार बसें लोकल रूट पर सेवा दे रही हैं। इसके लिए अनुबंधित बसों को लगाया जाएगा। यात्रियों को बस की कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed