फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   37 corona patient in basti

बैंककर्मी सहित 37 लोग कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 998

Tue, 04 Aug 2020 10:48 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
37 corona patient in basti
बैंककर्मी सहित 37 लोग कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

बस्ती। जिले में मंगलवार को दो मृतक सहित कोरोना के 37 नए पॉजिटिव केस पाए गए हैं। एसबीआई भानपुर के तीन कर्मी भी इसमें शामिल हैं। लिहाजा बैंक को 24 घंटे के लिए सील कर दिया गया। अब संक्रमितों की संख्या 998 पहुंच गई है। 16 संक्रमितों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब तक 602 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं।
जिले में मृतकों की संख्या 31 है। एक्टिव केस 365 हैं। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है। डीएम ने बताया कि जिले में कोरोना की सर्वाधिक जांच कराई जा रही है। इसके चलते संक्रमितों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट कराया जा रहा है। अब तक 35533 नमूने एकत्रित कराकर जांच के लिए भेजे गए हैं। 33885 की रिपोर्ट मिल चुकी है। इसमें 32584 की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। 3229 नमूनों के रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में 200 कंटेंमेंट जोन हैं। इसमें 113 सदर क्षेत्र, 52 हर्रैया, 14 भानपुर तो छह रुधौली में कंटेंमेंट जोन हैं। 15 नए स्थान को भी कंटेंमेंट जोन घोषित करते हुए सील करा दिया गया है। शहरी क्षेत्र में 200 मीटर तथा ग्रामीण क्षेत्र में 250 मीटर की परिधि में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन

भानपुर एसबीआई के शाखा प्रबंधक नवनीत भटनागर ने बताया कि शाखा कुछ कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटव आने से सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए शाखा में खाताधारकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। शाखा को पूरी तरह से सैनिटाइज कराने के पश्चात पुन: खोला जाएगा। इसकी सूचना स्थानीय प्रशासन सहित विभागीय उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed