{"_id":"6af8ccbbcc88788acc0be734","slug":"36-hour-waterless-fast-begins-with-kharna-riverbanks-decked-out-for-the-offering-arghya-basti-news-c-207-1-bst1005-171733-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: खरना के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत शुरू, अर्घ्य के लिए सज गए घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: खरना के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत शुरू, अर्घ्य के लिए सज गए घाट
विज्ञापन
अमहट घाट पर सफाई करते कर्मी व वेदी बनाती महिलाएं संवाद
बस्ती। खरना का प्रसाद ग्रहण करने के साथ शनिवार शाम श्रद्धालुओं ने 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू कर दिया। रविवार को सरयू सहित विभिन्न नदियों और जलाशयों के घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक छठ घाटों को सजा दिया गया है। विशेषकर अमहट घाट पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और यातायात के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
खरना के दिन शनिवार को सुबह से ही घरों में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई थीं। व्रती महिलाओं ने स्नान के बाद शुद्धता का ध्यान रखते हुए ईंट-मिट्टी से नया चूल्हा तैयार कराया। इसी पर ठेकुआ और खजूर बनाने के लिए आटा गूंथा गया। शाम को मिट्टी के चूल्हे पर तैयार रोटी और रसियाव (गुड़ की खीर) का प्रसाद छठी मैया को अर्पित करने के बाद व्रतियों ने ग्रहण किया। इसके साथ ही निर्जला उपवास शुरू हो गया। प्रसाद परिजनों और अन्य लोगों में भी वितरित किया गया।
रात में घरों और आसपास के क्षेत्रों में छठ के पारंपरिक गीत गूंजते रहे। व्रती महिलाओं ने घाटों पर वेदियों के पास दीप जलाए और एक-दूसरे की मांग में सिंदूर लगाया। पुरानी बस्ती की सीमा ने बताया कि खरना के प्रसाद के बाद निर्जला व्रत शुरू हो गया है। रविवार शाम डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद घर पर कोसी भरी जाएगी। सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का पारण होगा। उधर, अमहट घाट पर नगर पालिका की ओर से सफाई, प्रकाश और सुरक्षा की व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। नदी किनारे बांस-बल्ली से बैरिकेडिंग की गई है। सुरक्षा के लिए चार छोटी नावों के साथ स्टीमर और मोटरबोट लगाए गए हैं।
विज्ञापन
गोताखोरों को भी सक्रिय रखा जाएगा। घाट के आसपास महिला पुलिसकर्मियों सहित अन्य पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में निगरानी करेंगे। भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन की भी व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। अमहट की ओर जाने वाले वाहनों के लिए रविवार दोपहर तीन बजे से रूट डायवर्जन लागू रहेगा। सर्किट हाउस मार्ग, अमहट मार्ग और फुटहिया से अमहट मार्ग पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा। सोमवार को भी रात 12 बजे से सुबह नौ बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा। वाहनों की पार्किंग के लिए एसपी कार्यालय के सामने स्थान निर्धारित किया गया है।
मनौती पूरी होने पर भरी जाती है कोसी
छठ पूजा में कोसी भरने की परंपरा का विशेष महत्व है। मान्यता के अनुसार छठी मैया से मांगी गई मनौती पूरी होने पर व्रती महिलाएं कोसी भरती हैं। इसके लिए मिट्टी के बड़े कलश में छह दीपक रखे जाते हैं। चारों ओर गन्ने के 12 पौधों को लगाकर छतरी जैसा आकार दिया जाता है। इसके नीचे मिट्टी का हाथी और दीपों से सजा कलश रखकर पूजा की जाती है। कुछ श्रद्धालु घर के आंगन में तो कुछ नदी किनारे गन्ने की छतरी बनाकर यह अनुष्ठान करते हैं।
कोट ::: छठ घाटों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अमहट घाट के साथ निर्मलीकुंड पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए व्यवस्था की गई है। कर्मचारियों और मेला प्रभारियों को अलर्ट कर दिया गया है। -ज्ञानचंद्र गुप्ता, एडीएम