फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   36 hajar ki thagi

आवास के नाम पर 36 हजार रुपये की ठगी

Sat, 28 Mar 2020 09:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
36 hajar ki thagi
आवास के नाम पर 36 हजार रुपये की ठगी
विज्ञापन

बनकटी(बस्ती)। लालगंज थाना क्षेत्र में साइबर अपराध ने का नाम नहीं ले रहा है। साइबर अपराधी एक के बाद एक घटना को अंजाम दिए जा रहे हैं। विगत दो महीनों में लालगंज थानाक्षेत्र के अकारी गांव में 11 लोगों से एक-एक कर 80 हजार रुपये व गोनर गांव से चार लाख रुपये की ठगी हुई।

ताजा मामला बनकटी नगरपंचायत के गांधीनगर वार्ड का है, जहां रहने वाले सद्दाम अली को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर साइबर ठग ने पांच बार में 36 हजार रुपये ठग लिया। 24 मार्च को सद्दाम के पास फोन कर साइबर ठग ने अपने को आवास विकास मंत्रालय का कर्मचारी बताया और छह हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पैसा भेजने के बाद आवास का सवा तीन लाख खाते में भेजे जाने की बात कहीं। अगले दिन 25 मार्च को यूनियन बैंक के कथित शाखा प्रबंधक का फोन आया। फर्जी शाखा प्रबंधक ने खाता बंद होने की बात कहकर नौ हजार रुपये मांगा और फिर उसी दिन शाम को एक बार फिर से 10 हजार रुपये मांगा। इसी तरह से कुल पांच बार में 36 रुपये ठग लिया। शनिवार की सुबह साइबर ठग ने फोन कर कहा कि आवास का पैसा भेज दिया गया है चार हजार रुपये और भेज दो तुम्हारे खाते में पैसा शो करने लग जायेगा। इस तरह से उसने शनिवार को भी चार हजार रुपये ठग लिया। ठग ने 13 हजार रुपये और मांगे। अब सद्दाम को समझ में आ गया कि उसे ठगा जा रहा है, इसकी सूचना उसने लालगंज पुलिस को दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed