{"_id":"623cb8f0f1b7fc1abe786da4","slug":"3472-in-high-school-and-2983-in-inter-quit-the-up-board-exam-basti-news-gkp43096890","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईस्कूल में 3472 तो इंटर में 2983 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईस्कूल में 3472 तो इंटर में 2983 ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईस्कूल में 3472 तो इंटर में 2983 ने छोड़ी परीक्षा
बस्ती। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा बृहस्पतिवार से दो पालियों में शुरू हो गई है। प्रथम पाली में हाईस्कूल की परीक्षा सुबह आठ से 11:15 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो से शाम 5:15 बजे तक हुई।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश पत्र चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। जिले के 120 केंद्र पर सुबह की पाली में हाईस्कूल परीक्षा में हिंदी में पंजीकृत 40722 के सापेक्ष 37250 ने परीक्षा दी, जबकि 3472 छात्र अनुपस्थित रहे, जबकि इसी पाली में इंटर के सैन्य विज्ञान की परीक्षा में 13 में से 12 ने परीक्षा दी, जबकि एक छात्र अनुपस्थित रहा। शाम की पाली में इंटरमीडिएट हिंदी विषय में 31989 पंजीकृत के सापेक्ष 29007 ने परीक्षा दी, जबकि 2982 ने परीक्षा छोड़ दी।
सुबह स्टेटिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रश्न पत्र का बंडल खोला गया। इसके बाद परीक्षार्थियों को दिया गया। परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखने के लिए चार जोनल और 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे। इसके साथ पांच सचल दल की टीमें परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करती रहीं। कहीं से कोई घटना की सूचना नहीं है। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जमा करने के लिए जिला मुख्यालय पर राजकीय इंटर कॉलेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। जहां पर्याप्त सुरक्षा के बीच देर रात तक उत्तर पुस्तिकाएं जमा होती रहीं।
विज्ञापन
परीक्षा को सकुशल कराने के सभी केंद्रों पर सख्ती बरती गयी। सभी केंद्रों को डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के माध्यम से जोड़ा गया है। जिसकी निगरानी एसडीएम सूरज कुमार की मौजूदगी में किया जा रहा है। कही से कोई सूचना नहीं मिली। किसी परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल पकड़े जाने पर संबधित विद्यालय की मान्यता समाप्त कर दी जाएगी और केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।
डीएस यादव, डीआईओएस, बस्ती