{"_id":"684c74169d5f5def210c7a47","slug":"33-kv-wire-fell-twice-in-two-days-breakdown-basti-news-c-207-1-sgkp1006-138279-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो दिन में दो बार गिरा 33 केवी का तार, ब्रेक डाउन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो दिन में दो बार गिरा 33 केवी का तार, ब्रेक डाउन
Sat, 14 Jun 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत। 33/11 के वी विद्युत उपकेंद्र विक्रमजोत फूलडीह के उपभोक्ता भयंकर विद्युत कटौती से जूझ रहे हैं। दो दिनों से दो अलग-अलग जगहों तार गिरने से लाइन ब्रेक डाउन हो गई। क्षेत्र में घंटों आपूर्ति बाधित रही। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद 33 केवी लाइन के लाइन का तार हर्रैया के पास गिर गया। इससे करीब चार घंटे आपूर्ति बंद रही। शुक्रवार दोपहर बाद पचवस गांव के पास लाइन का तार टूटकर गिर गया। इसके चलते करीब पांच घंटे उपकेंद्र की आपूर्ति बाधित रही।
घरेलू व कामर्शियल विद्युत उपभोक्ता जहां एक ओर अघोषित विद्युत कटौती की मार झेल रह हैं वहीं लाइन ब्रेकडाउन होने के चलते आपूर्ति न मिलने से परेशान हैं। बिजली से चलने वाले रोजगार पूरी तरह ठप से हो गये हैं। उपकेंद्र के करीब 300 गांवों की आपू्र्ति दो दिन जहां हाईटेंशन लाइन गिरने बाधित रही। वहीं, अघोषित कटौती से उपभोक्ता परेशान हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली विभाग जर्जर व ढीले तारों व उपकरणों के भरोसे काम कर रहा है। यदि समय रहते सुधार न कराया गया तो बारिश के मौसम में स्थित और भी खराब होगी। जेई विद्युत विक्रमजोत सुधीर यादव ने बताया कि लाइन दुरुस्त करा ली गयी है, जल्द ही आपूर्ति सुचारु रूप से संचालित कराई जाएगी।