फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   31 Khatara buses carrying passengers, lives at risk

Basti News: 31 खटारा बसें ढो रहीं सवारियां, जोखिम में जिंदगियां

Wed, 13 Dec 2023 12:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
31 Khatara buses carrying passengers, lives at risk
बस्ती। रोडवेज डिपो की 31 बसें अपनी आयुसीमा पूरी कर चुकी हैें, या फिर दस लाख किमी से अधिक का सफर कर चुकी हैं। फिर भी यह यात्रियों को ढो रही हैं, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में तौ है ही, साथ ही आए दिन खराब होकर बीच सफर में ही इनके इंजन दम तोड़ देते हैं। लिहाजा इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन




डिपो के बेड़े में 87 निगम की व 32 अनुबंधित समेत कुल 119 बसें हैं। परिवहन निगम की 87 बसों में 31 बसें ऐसी हैं, जो मानक विहीन संचालित हो रही हैं। इनमें अधिकांश दस साल की आयुसीमा पूरी कर चुकी हैं तो बाकी दस लाख किमी से अधिक यात्रा कर चुकी हैं। यह आंकड़ा इस महीने का है, जिसका उल्लेख करते हुए अधिकारियों ने परिवहन निगम गोरखपुर क्षेत्र के सेवा प्रबंधक को पत्र भेजा है। इसमें स्पष्ट उल्लेख है कि ये पुरानी बसें विभागीय मानक के अनुसार सभी नीलामी की शर्तें पूरी कर चुकी हैं। इसलिए इनकी नीलामी कर नई बसों का इंतजाम करना आवश्यक है। यह भी कहा गया है कि इन जर्जर बसों के कारण डिपो की आय घट रही है और डीजल की खपत भी ज्यादा हो रही हैं।
विज्ञापन


ये हैं बसों के मानक



परिवहन निगम के अधिकारियों के अनुसार कोई भी बस दस लाख किमी की यात्रा करने के बाद नीलामी की शर्तें पूरी कर लेती है। वहीं दस साल की आयुसीमा पूरी करने के बाद वह ऑनरोड लायक नहीं रह जाती है। ऐसी बसों को नीलाम करने का प्रावधान है। ताकि नई बसों का परिवहन निगम इंतजाम करे और डिपो को उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह डिपो में आईं चार नई बसें

बस्ती डिपो में सप्ताह भर के भीतर चार नई बसें उपलब्ध हुई हैं। पहले डिपो में कुल 83 बसें थीं। अब इनकी संख्या बढ़कर 87 हो चुकी है। अधिकारियों के अनुसार अभी इसी सप्ताह चार और नई बसों के मिलने की उम्मीद है। जिससे कुछ राहत मिलेगी लेकिन फिर भी यह जर्जर बसें ऑनरोड होने से रोजाना डिपो से सफर करने वाले औसतन 13 हजार यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनेंगी।


उच्चाधिकारियों के संज्ञान में हैं समस्या



डिपो के सीनियर फोरमैन चंदन लाल ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के सेवा प्रबंधक को पत्र भेज कर समस्या से अवगत करा दिया गया है। बसों का प्रबंध जल्द ही हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed