{"_id":"685c4eae745e398f40003f55","slug":"300-houses-have-no-electricity-for-three-days-basti-news-c-207-1-bst1004-138950-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तीन दिन से 300 घरों में बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तीन दिन से 300 घरों में बिजली नहीं
Thu, 26 Jun 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 26 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। घरों में पानी की किल्लत हो गई है। लोगों का कहना है कि शिकायत के तीन दिन बाद भी ट्रांसफाॅर्मर बदला नहीं जा सका है। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश है।
जानकारी के अनुसार, जूनियर हाई स्कूल परिसर में लगे 400 केवीए के ट्रांसफाॅर्मर पर सोमवार को बिजली गिर गई थी। इससे ट्रांसफाॅर्मर में खराबी आ गई थी। उसके चलते लगभग 300 से अधिक घरों में आपूर्ति ठप पड़ी है। भीषण गर्मी में विद्युत न होने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरत सहित अन्य दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है।
सभासद ने बताया कि वार्ड के लोगों को भीषण गर्मी में पानी की भी समस्या हो गई है। घरों में मोटर नहीं चल रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत के बाद भी निगम के कर्मचारियों ने अब तक ट्रांसफाॅर्मर नहीं बदला है।
विज्ञापन
बिजली निगम के अवर अभियंता राम प्रकाश ने बताया कि लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में ट्रांसफॉर्मर लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही ट्रांसफाॅर्मर लगा दिया जाएगा।