{"_id":"639361db73cbdc4131421594","slug":"30-school-will-be-selected-for-pm-shree-yojna-basti-news-gkp46028930","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: पीएमश्री योजना के तहत 30 स्कूलों का होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: पीएमश्री योजना के तहत 30 स्कूलों का होगा चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएमश्री योजना के तहत 30 स्कूलों का होगा चयन
- बीएसए ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों से आवेदन करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय स्कूलों को नई सुविधाओं से लैस करने की पहल की गई है। इसके लिए 30 स्कूलों को केंद्र सरकार की पीएमश्री योजना से जोड़ने की तैयारी की जा रही है। स्कूल को संसाधन को बढ़ाने के लिए दो करोड़ रुपये दिए जाएंगे। बीएसए ने सभी प्रधानाचार्यों को आवेदन करने के लिए निर्देशित किया है।
जिले के 30 परिषदीय विद्यालयों को पीएमश्री योजना में चुना जाना है। इन स्कूलों का चयन होने के बाद 60 करोड़ की धनराशि से स्कूलों में विकास का काम होगा। प्रति स्कूल दो करोड़ रुपये की धनराशि दी जाएगी। योजना के तहत, इनका विकास किया जाएगा।
हर ब्लॉक से दो स्कूलों का चयन किया जाएगा। स्कूलों का चयन यू डायस पोर्टल से होगा। इसमें कुछ स्कूल कक्षा एक से आठ तक के होंगे तो कुछ कक्षा एक से कक्षा 12 तक के होंगे। इन स्कूलों को चयन कर अपग्रेड किया जाएगा। यहां के बच्चों के कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यालय को गुणवत्ता और मूल्यांकन फ्रेमवर्क पर विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूलों को ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं आवेदन करना होगा। योजना के पहले दो वर्षों के दौरान, पोर्टल को वर्ष में चार बार यानी प्रत्येक तिमाही में एक बार खोला जाएगा। पीएमश्री के स्कूल अपने-अपने क्षेत्रों के अन्य स्कूलों के लिए मॉडल होंगे। इन स्कूलों में सौर पैनल और एलईडी लाइट, पोषण उद्यान, अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक मुक्त, जल संरक्षण और पर्यावरण बनाया जायेगा।
इन स्कूलों में नियुक्त शिक्षकों को अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में से 60 मानक पूरे होने वाले स्कूल ही पीएमश्री योजना में चुने जाएंगे। मानक में पक्की इमारत, पेयजल सुविधा छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालय, खेल का मैदान, दिव्यांग बच्चों की सुविधा होना तय है। स्कूलों का चयन तीन चरणों वाली प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। पहले चरण में राज्यस्तर से रिपोर्ट तैयार होगी। निर्धारित न्यूनतम मानक के आधार पर उन स्कूलों की पहचान की जाएगी।
कोट
पीएमश्री स्कूल में चयन करने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को निर्देशित किया गया है। मानक पूरा होने पर केंद्र सरकार की ओर से चयन किया जाएगा। हर ब्लॉक से दो-दो स्कूल को मॉडल स्कूल बनाया जाएगा।
- डॉ. इंद्रजीत प्रजापति, बीएसए