{"_id":"62950be3e2dc5c7c23143108","slug":"3-won-success-in-upsc-exam-basti-news-gkp4387048166","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती के होनहारों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती के होनहारों ने लहराया परचम
विज्ञापन
जनपद के तीन होनहारों ने लहराया परचम
बस्ती। जिले के होनहारों ने एक बार फिर यूपीएससी की परीक्षा में अपना परचम लहराया है। इस बार तीन लोगों ने बाजी मारी है। ये सभी ग्रामीण परिवेश के हैं। गौर विकास क्षेत्र के बेलसड़ गांव निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार अनिल कुमार मिश्र की पुत्री पूर्णिमा ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 152वीं रैंक हासिल कर गांव और जनपद का नाम रोशन कर दिया है।
पूर्णिमा की इस सफलता पर माता-पिता काफी खुश हैं तो पूरा गांव बेटी की इस सफलता पर इतरा रहा है। पूर्णिमा मिश्रा वर्तमान में इलाहाबाद बैंक गोरखपुर में एग्रीकल्चर फील्ड आफिसर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने हाइस्कूल लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज मुसहा से 64 फीसदी अंकों से पास किया। इंटर की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल जालंधर से 79 फीसद अंकों के साथ तो कृषि स्नातक की परीक्षा नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय अयोध्या से उत्तीर्ण की। वह चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर से कृषि में परास्तानक और स्वर्ण पद विजेता हैं।
पूर्णिमा ने कहा कि उनकी इस सफलता में परिवार और सगे संबंधियों का योगदान है। अनुशासन और ईमानदारी के साथ लक्ष्य के प्रति समर्पित भाव से काम करना पिता से ही सीखा।जीवन में कभी भी भी रुकना नही चाहिए।प्रयास करने से जीत मिले या हार दो ही स्थितियां बनती है, लेकिन प्रयास के दौरान मिले अनुभव जीवन भर काम आते हैं। दूसरी ओर, इसी विकासखंड के महादेवा गांव निवासी अरविंद कुमार पांडेय भी यूपीएससी की परीक्षा में सफल हुए हैं। उनको 188वीं रैंक मिली है। अरविंद ने कहा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान कभी निराश नहीं होना चाहिए। लगातार प्रयास करने से सफलता अवश्य मिलती है। अक्सर ऐसा होता है कि तमाम लोग दो-तीन बार असफल होने पर अपनी तैयारी छोड़ देते हैं,और किसी दूसरे विकल्प की तलाश में जुट जाते हैं। बनकटी ब्लाक के पाकरडाड़ निवासी अभिषेक कुमार यादव ने यूपीएससी की सिविल परीक्षा में 456वीं रैंक हासिल की है। इनके चयन पर घर-परिवार के साथ ही गांव में खुशी की लहर है। धधौरा, बानपुर से हाईस्कूल पास करने के बाद उन्होंने लखनऊ से पॉलीटेक्निक और बीटेक किया। वर्ष 2016 में वो यूपीएससी की इंजीनियरिंग सर्विसेज में चयनित हुए और 142 वीं रैंक हासिल की। वर्तमान में झारखंड प्रांत के सिगारसी एयरफोर्स स्टेशन पर कार्यरत हैं। इनकी सफलता पर गांव मेें खुशी व्याप्त है।