{"_id":"61e5aecb4f368f11f805cf9e","slug":"3-criminals-arrested-basti-news-gkp424025142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, लूट की रकम, तमंचे बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, लूट की रकम, तमंचे बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार, लूट की रकम, तमंचे बरामद
पुलिस ने लूट की तीन घटनाओं का किया पर्दाफाश
पुलिस बोली, मुंडेरवा थानाक्षेत्र में दो गैस वितरकों से छीने थे साढ़े 10 हजार रुपये
शहर में भी रुपये छीनने का किए थे प्रयास, सिर्फ मोबाइल फोन हाथ लगा था
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुंडेरवा थाने की पुलिस, एंटी नारकोटिक्स टीम व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए तीनों बदमाशों ने मिलकर चार जनवरी को मुंडेरवा थानाक्षेत्र के छपिया लुटावन व बेलसुही गांव के बीच गैस वितरण करने वाले दो कर्मचारियों से 10 हजार 800 रुपये तथा मोबाइल फोन छीन लिया था।
पुलिस कार्यालय के अनुसार, सोमवार को दोपहर पौने दो बजे बनकसही नहर पुलिया के पास पुलिस ने तीनों बदमाशों को घेर लिया था। पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके बदमाशों को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान राम मूरत मिश्रा उर्फ कबीर निवासी हरैया मिश्र थाना पुरानी बस्ती, सुपलदीप चौधरी उर्फ सचिन निवासी बनकसही थाना मुंडेरवा और सुधाकर तिवारी उर्फ शुभम निवासी अजगरा थाना दुबौलिया के रूप में हुई। इनमें राम मूरत मिश्रा के पास से बाइक, लूट के 12 सौ रुपये, तमंचा, कारतूस व मोबाइल फोन बरामद किया गया। सुपलदीप चौधरी उर्फ सचिन के पास से लूट के 14 सौ रुपये, मोबाइल फोन, तमंचा और सुधाकर तिवारी उर्फ शुभम के पास से लूट के एक हजार रुपये, चाकू बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे तीनों राममूरत मिश्रा की बाइक से चार जनवरी को छपिया लुटावन व बेलसुही गांव के बीच दो गैस वितरण करने वाले कर्मचारियों से 10 हजार आठ सौ रुपये तथा एक मोबाइल फोन तमंचा दिखाकर छीना था। उसी दिन थाना कोतवाली क्षेत्र से एक व्यक्ति से तमंचा दिखाकर छिनैती का प्रयास किया था। हालांकि वे रकम तो नहीं छीन पाए। मोबाइल फोन छीनकर भाग गए थे।