फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   27 lakh saplings will be planted in the district today

जिले में आज रोपेंगे 27 लाख पौध

Sat, 04 Jul 2020 04:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 04:42 PM IST
विज्ञापन
27 lakh saplings will be planted in the district today
जिले में आज रोपेंगे 27 लाख पौध
विज्ञापन

पौधरोपण के लिए चिह्नित किए गए नहर, बंधे, नदियों के किनारे
डमरुआ जंगल में प्रशासनिक टीम करेगा कार्यक्रम का उद्घाटन
वन विभाग की 22 नर्सरियों में उपलब्ध हैं 50 लाख पौध
बस्ती। सूबे के वनाच्छादन को लेकर सरकार गंभीर है। प्रदेश में 25 करोड़ पौधों का रोपण एक ही दिन में रविवार को होगा। जिले की भागीदारी 27 लाख है। इन पौधों का रोपण किसान, सरकारी विभाग व स्कूल-कॉलेजों को करना है। वन विभाग की 22 नर्सरियों के जरिए ये पौध उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रभागीय वनाधिकारी नवीन शाक्य ने बताया कि चिह्नित स्थलों पर पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है। डमरूआ जंगल से सुबह आठ बजे कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद हरीश द्विवेदी, आयुक्त अनिल कुमार सागर, डीएम आशुतोष निरंजन सहित अन्य अधिकारी करेंगे।
पौधरोपण अभियान में इस बार किसानों को खेत व मेड़ पर पौधरोपण करना है। इनकी देखरेख का जिम्मा भी इन्हीं पर होगा। इस बार सात सौ हेक्टयर जमीन में पौधरोपण होंगे। डीएफओ ने बताया इन पौधों से करीब पांच सौ हेक्टयर क्षेत्र आच्छादित हो जाएगा। प्रशासन ने इस बार किसानों के लिए सागौन, अमरूद, जामुन, आम व नीम के पौधे दिए जाएंगे। जबकि सरकारी विभागों व स्कूल-कॉलेजों, स्वयंसेवी संगठनों के लिए अर्जुन, जामुन, गुटेल, शीशम, कंजी, खैर आदि के पौधे दिए जाएंगे। इन पौधों को कुआनो, मनोरमा व अन्य नदियों के तट के अलावा नहर, बंधा व ताल-पोखरों के किनारे रोपित किए जाएंगे। पौधों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने विभागों को जिम्मेदारी दी है। शहर से लेकर गांव तक पौधों की सुरक्षा का पूरा इंतजाम जिम्मेदारों के कंधों पर है। स्कूल-कॉलेजों को दो-दो सौ पौधों के रोपण की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

डीएफओ नवीन शाक्य ने बताया कि अभियान की सफलता का खाका प्रशासन ने तैयार कर लिया है। किसानों को पौधरोपण में इसलिए शामिल किया गया है कि वे अपने पौधों की सुरक्षा खुद करेंगे। जबकि प्रशासनिक तंत्र व विभाग की ओर से रोपित पौधों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed