{"_id":"67f6cb11b8c7db95980cc2ee","slug":"25-new-ambulances-received-for-health-services-basti-news-c-207-1-bst1001-134793-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिलीं 25 नई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिलीं 25 नई एंबुलेंस
Thu, 10 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। शासन ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 25 नई एंबुलेंस मुहैया कराई है। बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर से सभी एबुलेंस को रवाना किया गया। तिरंगा गुब्बारों से सजी एंबुलेंस का कारवां शहर की सड़कों पर निकला तो लोग इसे देखने लगे। विधायक हर्रैया अजय सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व सीएमओ डाॅ. राजीव निगम ने सभी एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। विधायक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार आमजन के स्वास्थ्य के बारे में चिंता करती है। इसी वजह से जिले को 25 नई एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई है। इसमें डायल- 108 सेवा की 16, डायल- 102 सेवा की 8 और एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) की एक एंबुलेंस शामिल हैं। नई एंबुलेंस आ जाने जिले में स्वास्थ्य सेवाएं और बेहतर होंगी। अस्पताल तक पहुंचने में मरीजों का खर्च नहीं होगा और समय से इलाज भी हो सकेगा। एक ही फोन पर कुछ ही समय के भीतर मरीज के पास एंबुलेंस पहुंचेगी। सीएमओ ने बताया कि जब कोई एंबुलेंस वाहन निर्धारित मानक से अधिक की दूरी तय कर लेता है तो उसे बदलने का प्रावधान है। वर्तमान में जिले में 69 एंबुलेंस सेवा संचालित की जा रही है। इसमें से 24 एंबुलेंस पुरानी होने के कारण वापस कर दी गई है। इनकी जगह पर अब नई एंबुलेंस आ गई है। 108 सेवा की एम्बुलेंस का उपयोग आपात स्थिति, दुर्घटना, या गंभीर बीमारी में अस्पताल पहुंचाने के लिए किया जाता है। वहीं 102 सेवा एम्बुलेंस का प्रयोग गर्भवती महिलाएं, प्रसूता और नवजात शिशुओं को लाने-ले जाने के लिए किया जाता है। यह दोनों सेवाएं पूरी तरह से निशुल्क है। डिप्टी सीएमओ डा. एसबी सिंह, डिप्टी सीएमओ डा. अशोक कुमार चौधरी, डा. आशुतोष ने कहा कि एंबुलेंस सेवा और भी बेहतर होगी। आनंद गौरव शुक्ला, अर्जित पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन