{"_id":"6ae4feb9ff37d89a4303be2e","slug":"24th-installment-of-kisan-samman-nidhi-released-farmers-watched-the-live-broadcast-basti-news-c-207-1-bst1027-170674-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, किसानोंं ने देखा सीधा प्रसारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, किसानोंं ने देखा सीधा प्रसारण
विज्ञापन
नगर बाजार। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त के हस्तांतरण का सजीव प्रसारण शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती में हुआ। गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को देखने के लिए 155 किसान शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष वरुण पांडेय मौजूद रहे। प्रसारण के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत दी जा रही वित्तीय सहायता, उसकी उपयोगिता और कृषि हित में उसके महत्व के बारे में बताया गया। वैज्ञानिकों ने किसानों को केंद्र और राज्य सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों अवनींद्र कुमार दुबे, राजेंद्र सिंह, संजू और रेनू सिंह को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेत बचाओ अभियान के तहत कृषि प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त कृषि निदेशक राम बचन राम, उप कृषि निदेशक अशोक कुमार, वैज्ञानिक डॉ. पीके मिश्रा, हरिओम मिश्रा, आरवी सिंह, विनोद बहादुर सिंह, डॉ. अंजलि वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद